लाइफस्टाइल

ठंड के मौसम में जरूर बनाएं इस चीज के लड्डू, जानें इसकी आसान रेसिपी

मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी

सर्दी के मौसम में सेहत की खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि, बदलते मौसम का असर सीधा सेहत पर पड़ता है। बढ़ती सर्दी सर्दी-जुकाम या बुखार के रूप में खतरनाक हमला करती है। ऐसे में इस मौसम में सबसे ज्यादा जिस मिठाई को बनाया जाता है, वह है तिल का लड्डू। तिल का लड्डू खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, बनाने में उतना ही आसान भी होता है। यह आपको कई तरह के पोषक तत्व देने में मददगार साबित होता है। आइए जानें 'तिल के लड्डू' की आसान रेसिपी :

सामग्री

  • तिल-200 ग्राम
  • घी-3 बड़े चम्मच
  • कच्ची मूंगफली-50 ग्राम
  • गुड़-300 ग्राम

बनाने की विधि

तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तिल डालकर भून लें। इसके बाद इसे एक ट्रे में निकालकर कर रख दें। इसके बाद पैन में मूंगफली के दाने डालकर सुनहरा होने तक भून लें।

इसके बाद इसे भी निकाल दें। इसके बाद मूंगफली को दरदरा होने तक पीस लें।

इसके बाद गुड़ को पानी में डालकर पिघलाकर चाशनी बना लें।

इसके बाद जब चाशनी एक तार की हो जाएं तो इसमें तिल और मूंगफली डाल दें।

इसके बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें और हाथों से लड्डूओं का शेप दें।

आपके तिल के लड्डू तैयार है। अब इसे खाइए और खिलाइए।

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग