बथुआ की कढ़ी (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में गर्मा-गर्म घर पर बनाएं बथुआ की गाढ़ी कढ़ी, रेसिपी ऐसी की उंगलियां चाटते रह जाए हर कोई

Bathua kadhi Recipe at Home: सर्दियों में आप बथुआ की कढ़ी बनाने का प्लान कर रही है तो आपको हम आसान सी रेसिपी के बारे में बता रहे है। इस रेसिपी की मदद से घर पर परिवार के सभी लोगों के लिए बना सकते है।

दीपिका पाल

Bahtua Ki Kadhi Recipe in Winter: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई तरह की मौसमी सब्जियां बाजार में आ जाती है। इसमें मेथी, पालक, चौलाई हो या फिर बथुआ। हमारी दादी-नानी हमेशा सर्दियों के मौसम में बथुआ की भाजी तो कभी कढ़ी खाती थी साथ ही इसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में भी बात करती थी। सर्दियों में बथुआ की गाढ़ी-गाढ़ी कढ़ी अगर मिल जाए तो हर किसी की सेहत में फायदा मिल सकता है। पुराने समय में लोग आसानी से बथुआ की कढ़ी बना लेते थे और स्वाद इतना लाजवाब होता था कि, उंगलियां चाटें बिना शायद ही कोई हर पाएं।

सर्दियों में आप बथुआ की कढ़ी बनाने का प्लान कर रही है तो आपको हम आसान सी रेसिपी के बारे में बता रहे है। इस रेसिपी की मदद से घर पर परिवार के सभी लोगों के लिए बना सकते है। चलिए जान लेते है बथुआ की कढ़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए होगी और इसे बनाने का तरीका भी। बता दें कि, बथुआ की कढ़ी राजस्थान की खास रेसिपी है।

जानिए बथुआ की कढ़ी की सामग्री और क्या है आसान तरीका

क्या चाहिए सामग्री

  • लस्सी – 1 किलो
  • बथुआ – 4-5 कप
  • हरी मिर्च – एक चम्मच
  • प्याज – एक कटा हुआ
  • धनिया – बारीक कटी हुई एक कटोरी
  • बेसन – एक कटोरी
  • गरम मसाला – एक चम्मच
  • लाल मिर्च – एक चम्मच
  • हल्दी – आधा चम्मच
  • जीरा पाउडर – आधा चम्मच
  • जीरा के दाने और राई के दाने – एक चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • करी पत्ता – 5-6
  • अदरक का पेस्ट – एक चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च – 5-6
  • सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच

जानिए बनाने का आसान तरीका

इस स्वादिष्ट कढ़ी को बनाने के लिए आप इस आसान तरीके या स्टेप्स को अपना सकते है जो इस प्रकार है...

  • लस्सी में बेसन, हल्दी और आधा चम्मच नमक लेकर मिक्स कर लें, ध्यान रहें कि इसमें गुठलियां नहीं रहनी चाहिए।
  • लस्सी और बेसन अच्छे से मिक्स करके अलग रख दें।
  • अब कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल चढ़ाकर उसमें करी पत्ते, जीरा, राई और लाल सूखी मिर्च डाल दें।
  • अब इसमें हरी मिर्च डालें और कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें, इसे हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
  • अब कड़ाही में सभी पिसे मसालें डालकर हिलाएं और अच्छे से पका लें।
  • इसके बाद कड़ाही में बथुआ डाल दें, आपको कड़ाही में बथुआ अच्छे से पका लेना है। इसे ढककर पका लें।
  • जब बथुआ पक जाए और सॉफ्ट हो जाए तो उसमें लस्सी का मिश्रण डाल दें।
  • अच्छे से मिक्स करें और हिलाते हुए पकाएं।
  • उबाल आने तक पकाने के बाद स्वादानुसार थोड़ा नमक डाल लें।
  • 15 से 20 मिनट में कढ़ी में उबाल आ जाएगा. उबाल आने के बाद इसमें थोड़ा सा गरम मसाला डाल दें, बस तैयार है आपकी कढ़ी।
  • इस तैयार कढ़ी को आप पूरे परिवार के साथ स्वाद लेकर खा सकते हैं. इस गाढ़ी-गाढ़ी कढ़ी को खाकर सभी प्लेट क्या उंगलियां तक चाटते रह जाएंगे।

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर SC सख्त: केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, पूछा- क्यों नहीं हो रही पुलिस रिपोर्टिंग?

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

लाल किले से PM मोदी का मेगा शो: 80वें स्वतंत्रता दिवस का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी, जानें कब क्या होगा

Census 2027: सरकार ने जारी किया 40 सवालों का हाउसहोल्ड शेड्यूल, जानिए 17 अगस्त से कैसे करें सेल्फ-इन्यूमरेशन