बकरीद पर बनाएं पकवान (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

बकरीद के जश्न को मनाना हैं खास, तो इन खास पकवानों को जरूर बनाएं, तारीफ करते नहीं थकेंगे आपके मेहमान

बकरीद भारत में हर साल की तरह इस बार 6 या 7 जून को मनाया जाने वाला है। इस दिन को मुस्लिम वर्ग के लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाते है। बकरीद के मौके पर आयोजन में कई तरह के पकवान भी तैयार किए जाते है।

दीपिका पाल
इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार बकरीद भारत में हर साल की तरह इस बार 6 या 7 जून को मनाया जाने वाला है। इस दिन को मुस्लिम वर्ग के लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाते है। बकरीद के मौके पर आयोजन में कई तरह के पकवान भी तैयार किए जाते है। ऐसे ही कुछ पकवानों के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं जिन्हें हम घर पर आसान तरीके से बना सकते है। जान लीजिए इनके बारे में।
शीर खुरमा-ईद के मौके पर बनाया जाने वाला यह पारंपरिक फूड है। इसे आप दूध, सेवई और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स से मिलाकर बना सकते है। इस डिश को आप जब बनाते हैं तो, ईद का जश्न और भी खास हो जाता है।
शामी कबाब- ईद के मौके पर आप डिश में शामी कबाब की रेसिपी चुन सकते है।शामी कबाब इस त्योहार की जान होते हैं, जिसे बोनलेस चिकन या मीट और मसालों से तैयार किया जाता है। यहां पर आप इस खास डिश को बनाकर स्नैक्स के तौर पर मेहमानों को दें।
मटन बिरयानी- ईद के मौके पर कुछ डिश बनाना चाहते हैं तो आप मटन बिरयानी का ऑप्शन चुन सकते है।यह एक ऐसी डिश है, जिसे हर कोई बड़े चाव से खाता है। चावल के साथ मटन मसाले का स्वाद जश्न में खुशियों का लेवल बढ़ा देती है।
फ्रूट कस्‍टर्ड- डिश पर शीर खोरमा के साथ ही मीठे में आप फ्रूट कस्टर्ड को तैयार कर सकते है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही गर्मी में मौसम में इसे ठंडा-ठंडा खाना काफी अच्छा लगता है। इस डिश को तैयार करने के लिए किसी प्रकार की कोई मेहनत नहीं लगती है।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास के बाद भी टूटा सपना, जानें कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह