शिवरात्रि पर ट्रेडिशनल साड़ी पहने महिला (सौ. पिन्टरेस्ट) 
लाइफस्टाइल

Mahashivratri 2026: रफल से लेकर एथनिक हैंडलूम तक, इस बार शिवरात्रि पर ट्राई करें ये 5 साड़ी लुक्स

Mahashivratri Saree Looks: महाशिवरात्रि 2026 का पर्व सिर्फ पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल अंदाज में खुद को सजाने का भी खास मौका है। इस दिन महिलाएं रफल साड़ी, हैंडलूम सिल्क, बनारसी या कॉटन साड़ी जैसे खूबसूरत लुक्स ट्राई कर सकती हैं।

प्रीति शर्मा
महाशिवरात्रि का त्यौहार न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि यह परंपराओं को दर्शाने का एक बेहतरीन मौका है। शिव की भक्ति में रंगे इस दिन अक्सर हरा, सफेद, केसरिया और पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। लेकिन इस साल सिर्फ रंगों ही नहीं बल्कि साड़ी के फैब्रिक और स्टाइल के साथ भी एक्सपेरिमेंट करने का समय है।
एथनिक हैंडलूम का ग्रेस: अगर आप क्लासिक और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो चंदेरी, बनारसी या कांजीवरम हैंडलूम साड़ी चुनें। ये साड़ियां कभी फैशन से बाहर नहीं होतीं। पूजा के दौरान ये साड़ियां एक भारी और गरिमापूर्ण लुक देती हैं। इनके साथ आप टेंपल ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
मॉडर्न रफल साड़ी: युवा महिलाओं के बीच रफल साड़ी काफी ट्रेंड में है। अगर आप पूजा के बाद किसी इवेंट या कीर्तन में जाने वाली हैं तो रफल साड़ी एक शानदार विकल्प है। यह पहनने में हल्की होती है और आपको एक मॉडर्न दीवा जैसा लुक देती है। इसे एक डिजाइनर बेल्ट के साथ स्टाइल करें।
एवरग्रीन कॉटन सिल्क: महाशिवरात्रि के दौरान मंदिर जाने और लंबी कतारों में खड़े होने के लिए कॉटन सिल्क सबसे आरामदायक विकल्प है। यह फैब्रिक काफी ब्रीदेबल होता है और दिन भर की भागदौड़ में भी आपको फ्रेश रखता है। डार्क ग्रीन या मैरून रंग की साड़ी इस दिन के लिए बेस्ट है।
ऑर्गेन्जा और फ्लोरल प्रिंट्स: आजकल ऑर्गेन्जा साड़ियां फैशन वर्ल्ड पर छाई हुई हैं। इनका हल्कापन और उन पर बने बड़े-बड़े फ्लोरल प्रिंट्स आपको एक सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देते हैं। हल्के रंगों जैसे लैवेंडर, पिस्ता ग्रीन या बेबी पिंक में ऑर्गेन्जा साड़ी शिवरात्रि की सुबह के लिए परफेक्ट है।
चिकनकारी साड़ी: शिवरात्रि पर सफेद या क्रीम रंग की चिकनकारी साड़ी पहनना बहुत ही सौम्य लगता है। यह न केवल शांति का प्रतीक है बल्कि इसमें आप बहुत ही रॉयल महसूस करेंगी। इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी और जूड़ा हेयरस्टाइल बहुत फबेगा।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात