मेहंदी डिजाइन (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

Mehndi Designs For Wedding: दोस्त की शादी में दिखना है सबसे Unique? ट्राई करें मेहंदी के ये स्टाइलिश डिजाइन्स

Stylish Mehndi Designs: दोस्त की शादी में हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और खास नजर आए। ऐसे में आउटफिट के साथ-साथ मेहंदी डिज़ाइन भी आपके पूरे स्टाइल को एक नया आकर्षण दे सकती है।

प्रीति शर्मा
बेस्ट फ्रेंड की शादी एक ऐसा मौका होता है जहाँ आपको न केवल काम में हाथ बंटाना होता है बल्कि अपनी खूबसूरती से महफ़िल भी लूटनी होती है। अक्सर लड़कियां मेहंदी के चुनाव को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप दुल्हन की सहेली हैं और भारी-भरकम मेहंदी से बचना चाहती हैं तो कुछ स्टाइलिश डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।
मिनिमलिस्टिक मंडला आर्ट: मंडला डिजाइन हथेली के बीच में एक गोल चक्र के रूप में बनाया जाता है। यह डिजाइन जितना सरल है, दिखने में उतना ही रॉयल और सोबर लगता है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी ज्वेलरी भी हाईलाइट हो, तो हथेलियों पर छोटा मंडला आर्ट बनवाएं।
बेल और ज्वेलरी डिजाइन: आजकल हाथों के पीछे हथफूल या 'चेन' स्टाइल मेहंदी बहुत पसंद की जा रही है। इसमें कलाई से लेकर उंगलियों तक बारीक जंजीरों जैसा डिजाइन बनाया जाता है। यह उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जिन्हें मॉडर्न और लाइट लुक पसंद है।
बेल और ज्वेलरी डिजाइन: आजकल हाथों के पीछे हथफूल या 'चेन' स्टाइल मेहंदी बहुत पसंद की जा रही है। इसमें कलाई से लेकर उंगलियों तक बारीक जंजीरों जैसा डिजाइन बनाया जाता है। यह उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जिन्हें मॉडर्न और लाइट लुक पसंद है।
पोर्ट्रेट और कोट्स: अगर आप कुछ बेहद खास करना चाहती हैं, तो मेहंदी में छोटे कोट्स जैसे 'Dulhan ki Bestie' या 'Team Bride' लिखवा सकती हैं। आजकल उंगलियों पर छोटे-छोटे मोटिफ्स और मंत्र लिखवाने का भी काफी क्रेज है।
फिंगर मेहंदी डिजाइन: अगर आपको पूरी हथेली भरी हुई नहीं चाहिए, तो सिर्फ उंगलियों पर बारीक और जटिल नक्काशी करवाएं। यह 'स्टेटमेंट लुक' देता है और आपकी महंगी अंगूठियों को और भी खूबसूरत बनाता है।

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स