करेले के कड़वाहट दूर करने के उपाय (सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

करेले की कड़वाहट कम करने का नुस्खा जानिए, पसंद नहीं करने वाले भी करेंगे सब्जी की तारीफ

दीपिका पाल

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा की आप सभी को पता है कि करेला का स्वाद कड़वा होता है, जिसके कारण इसे बहुत ही कम लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि यह सब्जी पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें आयरन, फाइबर, विटामिन-A, विटामिन-C और जिंक पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

कुछ लोगों को यह सब्जी बहुत पसंद होती भी है, तो कई लोग इस सब्जी को देखती ही मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि खाने से करेले की कड़वाहट को कम किया जाए, तो क्या आप करेले खाना पसंद करेंगे? अगर हां, तो यह लेख आपके लिए काम का साबित हो सकता है। आइए जानिए इस बारे में-

जानिए क्या है करेले को टेस्टी बनाने के टिप्स

1- एक्सपर्ट्स के अनुसार, करेला की कड़वाहट को दूर करने के लिए सबसे पहले करेले को धोएं और काटकर एक प्लेट में रख लें, फिर इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर दो घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे दबाकर इसका पानी निचोड़ लें, फिर एक पैन में तेल गर्म करें, इसके बाद इसकी प्याज के साथ भुजिया बनाएं। आखिर में थोड़ा-सा अमचूर मिलाएं। जिससे करेला बनेगा बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी।

2- इसके अलावा, आप करेले के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें, इसे दही में डालकर एक घंटे के लिए रख दें, फिर एक घंटे बाद इसे दही से निकाल लें। इसे हल्का निचोड़ कर इससे पानी से निकाल लें, फिर इसकी टेस्टी भुजिया बनाएं।

3- करेले का कड़वापन दूर करने के लिए बेहतर होगा कि आप इसे 2-3 मिनट के लिए नमक के पानी में उबाल लें। इससे कड़वापन पहले ही दूर हो जाएगा और खाने का स्वाद बेकार नहीं होगा।

4- एक्सपर्ट्स का मानना है कि आप करेले की कड़वाहट दूर करने के लिए सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा और खाने का कलर भी अच्छा आएगा।

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल