हरे चने के स्वास्थ्य के लिए लाभ  
लाइफस्टाइल

सर्दियों के मौसम में 'हरा चना' खाने के फायदे जानिए, इन रोगों को रखता है दूर

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सर्दी में पालक, गाजर और मटर तो आप खूब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक ऐसी चीज है जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, वह है- 'हरा चना'। यह एक बहुत ही हेल्दी वेजिटेबल (Healthy vegetable) है। हरे चने को 'छोलिया' भी कहा जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम, लेकिन और कई जरूरी न्यूट्रिशन अच्छी-खासी मात्रा में पाई जाती हैं। सबसे बड़ी ख़ासियत है कि, इस चने से आप सिर्फ वेजिटेरियन ही नहीं नॉन वेजिटेरियन डिशेज़ भी बना सकते हैं। तो आइए जानें हरे चने की खासियत के बारे में -

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हरा चना आंखों के लिए फायदेमंद होता हैं। ये विटामिन-E से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद हैं। इसके अलावा, यह बालों और त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता हैं। इसलिए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं।

हरे चनों में विटामिन-A और C भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी न्यूट्रिशन्स में से एक हैं। विटामिन-C जहां हमारी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग कर तरह-तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाता है, वहीं विटामिन-A स्किन को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हरे चने में विटामिन-B9 और फोलेट भी मौजूद होता है, जो सर्दी में आपके सुस्त दिमाग से लड़ते है। फोलेट तनाव से लड़ने में भी मदद करता है।

हरे चने में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो खून की कमी को पूरा करता है। लिहाजा जिन लोगों के शरीर में खून की कमी (anaemia) होती है, उन्हें हरे चने का सेवन करना चाहिए।

हरे चने में प्रोटीन अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होता है, जो मसल्स ग्रोथ के लिए बहुत ही जरूरी न्यूट्रिशन है। इसके अलावा प्रोटीन इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। अगर आप मोटापा कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको प्रोटीन रिच डाइट पर फोकस करना चाहिए।

ब्लड शुगर वाले मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हफ्ते में आधा कटोरी हरा चना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास