नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: दान, का जीवन में बहुत महत्व होता है इसके बिना इंसान कोई उचित फल की प्राप्ति ही नहीं कर सकता है। ऐसे में आने वाला दिन यानि 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। बौद्ध धर्म में इस दिन को काफी महत्वपूर्ण माना गया है वहीं पर इस दिन पर दान के नियम भी बताए गए है। इसे लेकर आज हम आपको बुद्ध पूर्णिमा पर दान करने के तरीकों और फायदो के बारे में बता रहे है जो आपके लिए हितकर साबित होगें।
दान करने का होता है महत्व
बुद्ध पूर्णिमा में भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की त्रिवेणी स्मरण का पावन पर्व माना गया है इस दिन दान करने से ज्ञान की वर्षा होती है तो वहीं पर कई सारे फायदे हो जाते है।
जानिए इस दिन दान करने के नियम
बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान करने के नियम होते है जानिए किन तरीकों से दान कर सकते है।
1- बुद्ध पूर्णिमा पर आप भिखारियों या फिर साधुओं को दान दे सकते है जहां पर उन्हें दान के रूप में कपड़े, खाना, या दवाईयां भेंट कर सकते है।
2-बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आप गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री का दान कर सकते है। ऐसा करने से इन बच्चों का भविष्य आपके द्वारा उज्जवल होता है।
3- गर्मियों के मौसम में प्यासे पक्षियों और जानवरों के लिए जलदान करना पुण्य का कार्य है।
4-आप मंदिरों, गौशालाओं, या अन्य धार्मिक संस्थाओं में दान पात्रों में दान कर सकते हैं. इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
5- गरीबों और भूखे लोगों को अनाज, दाल, चावल, आटा, तेल, मसाले आदि दान करना महादान माना जाता है।