इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

इक छोटी सी मुस्कान जो लाए जीवन में खुशियों का पैगाम, आज हैप्पीनेस डे पर जानिए खुशहाल जिंदगी जीने के खास तरीके

इक छोटी मुस्कान को समर्पित आज दुनियाभर में इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे यानि International Day Of Happiness मनाया जा रहा है जो हर किसी के जीवन में मुस्कान और खुशी की उपयोगिता बताती है।

दीपिका पाल

International Day Of Happiness 2025: इत्ती सी हंसी, इत्ती सी खुशी एक टुकड़ा चांद का.. बर्फी फिल्म के इस गाने को सुनकर हर कोई खुश हो जाता है या अपनों के बीच खुशी का अनुभव करता है। खुशी और मुस्कान दोनों एक-दूसरे के साथी है जो अगर किसी व्यक्ति के जीवन में आज जाएं तो जिंदगी जीने की उम्र बढ़ जाती है। इक छोटी मुस्कान को समर्पित आज दुनियाभर में इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे यानि International Day Of Happiness मनाया जा रहा है जो हर किसी के जीवन में मुस्कान और खुशी की उपयोगिता बताती है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मुस्कान और खुशी गायब सी हो गई है इसे बनाएं रखने के लिए आप खास तरीके अपना सकते है। चलिए जानते है इस दिवस की शुरूआत और तरीके के बारे में...

जानिए इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस का इतिहास

यहां पर इस दिवस के इतिहास की बात की जाए तो, इस की शुरुआत ज्यादा पुरानी नहीं 13 साल है यानि खुशियों के महत्व को समझते हुए 12 जुलाई 2012 को यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने प्रसन्नता दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का संकल्प लिया, जिसे 20 मार्च 2013 से इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। यहां पर इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाए जाने का अर्थ खास तौर से लोगों को खुशी के महत्व को याद दिलाने और खुश रहने के तरीके सिखाने के तौर पर मनाया जाता है। हमें खुशहाल जिंदगी पाने के लिए हैप्पीनेस को हमेशा बनाएं रखना चाहिए।

जानिए किन तरीकों से जिंदगी बनाएं खुशहाल

यहां पर अपनी जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते है जो इस प्रकार है..

1-अपनों से करें बातचीत

आजकल की लाइफस्टाइल लोगों की पहले जैसी नहीं रहीं यानि हर कोई बिजी लाइफ जी रहे है। व्यस्त जीवनशैली में किसी के पास किसी के लिए वक्त नहीं है इसकी वजह से मानसिक तनाव और चिंता ने घर बना लिया है। बचपन में जब स्मार्टफोन वाली जिंदगी नहीं थी तब लोग अपनों के साथ बैठकर अपने सुख-दुख शेयर करते थे। लेकिन वक्त के साथ लोगों के पास अब किसी के लिए क्या अपने लिए खुद समय नहीं है। इसकी वजह से स्ट्रेस के बवंडर में डूब रहते है। अगर आप खुशहाल जिंदगी और अपनी उम्र बढ़ाना चाहते है तो अपने परिवार, करीबियों और दोस्तों से बातचीत करें. उनके साथ समय बिताएं. बात करने से दूरी कम होती है और चिंता व अवसाद की स्थिति से भी राहत मिलती है।

2- बनाएं योग और एक्सरसाइज को लाइफ का हिस्सा

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई इतने व्यस्त होते है कि, खुद के लिए समय निकाल नहीं पाते है जिसका असर सेहत पर पड़ता है। इसके लिए आप योग, ध्यान और एक्सरसाइज का फार्मूला अपनाएं जो आपको स्वस्थ रखने के साथ ही मन को शांत रखता है। इसके अलावा आप निगेटिव विचार भी नहीं आते है।

3-हर काम को करें एन्जॉय 

ऐसा नहीं है कि, कुछ काम आपके लिए बनें है और कुछ नहीं, आपको हर काम को खुशी के साथ करना चाहिए। केवल छुट्टियों में ही खुश रहने की कोशिश नहीं करें बल्कि रोजाना आप जीवन में छोटी-छोटी चीजों में खुशियां तलाश सकते हैं. ऐसे में सुबह परिवार या दोस्तों के साथ सैर पर जाना, किसी स्पोर्ट्स या मूवी देखना, साथ में बैठकर खाना खाना, डांस करना या ऑफिस के काम में खुशी तलाशना आपके लिए सही है।

4- घूमने का बनाएं प्लान

यहां पर आप आप अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाना चाहते है तो, घूमना या सफर करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक है। दो-तीन दिन का वक्त निकालकर कहीं सफर पर जाना बेहतरीन साबित होता है. दोस्तों, परिवार या फिर सोलो ट्रेवलिंग से मूड फ्रेश रहता है. इसके अलावा किसी पार्क, मंदिर या प्राकृतिक जगहों पर भी जा सकते हैं। आप अपनी हॉबी किताब पढ़ना, संगीत सुनना आदि कर सकते है।

5- नया सीखें

आप अपने रोजाना काम और लाइफस्टाइल को अपनाकर बोर हो जाते है इसके लिए आपको अपना मनपसंद काम करना चाहिए। इसके लिए आप कुछ नया सीखने पर जोर डालें। इसके लिए आप डांस क्लास, कुकिंग क्लास, पेंटिंग या अन्य किसी भी गतिविधि में शामिल होकर स्ट्रेस को कम किया जा सकता है, जिससे जीवन में उत्सुकता बरकरार रहती है।

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?