फूलगोभी फरा रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

सर्दियों में फूलगोभी से बनाएं ये यूनिक स्वादिष्ट डिश, लाजवाब स्वाद के साथ बन जाएगा आपका दिन

Phool Gobhi Fara Recipe in Hindi: आपको हम आज फूलगोभी के साथ एक नई डिश फूल गोभी फरा की रेसिपी बनाने के बारे में बता रहे है जो स्वाद में अच्छी-अच्छी डिश को पीछे छोड़ देती है।

दीपिका पाल

Gobhi Unique Recipe: सर्दियों के मौसम में कई मौसमी सब्जियों की भरमार देखने के लिए मिलती है। इसमें मटर के दीवाने कई तरह की डिशेज तैयार करते है तो कई लोग फूलगोभी के साथ नई-नई डिशेज के प्रयोग करते है। अगर आप फूल गोभी की सब्जी खाकर बोर हो गए है इसकी पकौड़ी के अलावा कुछ नया बनाने का ट्राय कर रहे है तो आपको हम आज फूलगोभी के साथ एक नई डिश फूल गोभी फरा की रेसिपी बनाने के बारे में बता रहे है जो स्वाद में अच्छी-अच्छी डिश को पीछे छोड़ देती है।

इसे यहां पर बताई जा रही आसान रेसिपी के साथ आप बना सकते है जो इस प्रकार है।

जानिए फूल गोभी का फरा बनाने का तरीका

कुछ सामग्रियों की मदद से आप फूल गोभी का फरा बना सकती है इसका तरीका बेहद आसान है... क्या चाहिए सामग्री

  • 1 मध्यम आकार- फूलगोभी
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • हरी मिर्च
  • अदरक का पेस्ट
  • जीरा
  • हींग
  • हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • 2 कप चावल का आटा या गेहूं का आटा
  • राई
  • कढ़ी पत्ता
  • थोड़ा सा तेल

जानिए गोभी का फरा बनाने की रेसिपी

  • गोभी का फरा बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को काटकर अच्छे से धुलकर कद्दूकस कर लें।
  • इसके बाद इसे पानी से डालकर धुलें और बर्तन में निकालकर छान लें।
  • अब कड़ाही में तेल गरम कर इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाकर कद्दूकस की हुई गोभी, अदरक-मिर्च का पेस्ट और सभी सूखे मसाले डालकर 4-5 भूनें।
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं फिर गुनगुने पानी की मदद से एक नरम आटा गूंथ लें।
  • फिर आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पूरी की तरह बेलें।
  • अब इन पूड़ियों में गोभी का तैयार किया गया मिश्रण भरकर थाली में रखें।
  • फिर एक बड़े भगोने में पानी उबालने के लिए रखें। फिर उसमें छलनी पर थोड़ा तेल लगाकर फरों को रखकर 10 से 15 मिनट तक पकने दें।
  • इसके बाद सामान्य सब्जी की तरह ग्रेवी बनाकर फरे को इसमें डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
  • आखिर में हरा धनिया डालकर रोटी-चावल के साथ सर्व करें।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना