दुर्घटना और हादसे प्रतिदिन सामने आते जाते रहते है हर एक मिनट में किसी ना किसी व्यक्ति की मौत दुर्घटना में हो जाती है। दुर्घटना भले ही बिना बताए आती है लेकिन हम इस स्थिति में पहले उपचार की तैयारी तो कर सकते है। पहले ट्रीटमेंट यानि फर्स्ट एड। आज इसकी जरुरत को ध्यान में रखते हुए ही दुनियाभर में वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जा रहा है।
यह दिन फर्स्ट एड की महत्ता को ध्यान में रहते हुए लोगों को जागरुक किया जाता है कि, हादसे के बाद मरीज को पहला उपचार मिल जाए तो उसका जीवन आसानी से बचाया जा सकता है पहले उपचार के बाद अस्पताल का रुख आसानी से कर सकते है।
आपको बताते चलें कि, 14 सितंबर को विश्व फर्स्ट एड डे मनाया जाता है। घर पर या बाहर कहीं भी अगर आपको चोट लग जाती है तो कैसे खुद को या आपके साथ मौजूद लोगों को फर्स्ट एड कैसे दें यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए अगर स्थिति खराब है तो कैसे बचाव करें इसे बताने के लिए सितंबर के दूसरे शनिवार को यह खास दिन मनाया जाता है। इस दिन के मौके पर लोगों को जागरुक किया जाता है कि, फर्स्ट एड कितना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- इन मंदिरों में भगवान श्री गणेश के अष्टविनायक स्वरूप का करें दर्शन, पुराणों में मिलता है मंदिर का जिक्र
आपको बताते चलें कि, पहली बार वर्ल्ड फर्स्ट एड डे इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट द्वारा साल 2000 में मनाया गया था। इस दिन मनाने की शुरुआत के साथ हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाने लगा। इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद लोगों में फर्स्ट एड के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। किस तरह आप फर्स्ट एड की मदद से अपने परिवार की, दोस्तों की सहायता कर सकते हैं, इस बारे में जानकारी हो ना जरूरी है। आजकर गाड़ियों में फर्स्ट एड किट इनबिल्ड ही होती है। इसकी जानकारी विशेषकर छोटे बच्चों को देना जरूरी मानते है।
ये भी पढ़ें-चंद्र ग्रहण में भूलकर भी न करें ये काम, अन्यथा भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम, जानिए चंद्रग्रहण का समय
आपको बताते चलें कि, घर पर आप आसानी से फर्स्ट एड किट बना सकते है। किसी भी खाली डब्बे को अच्छे से साफ कर लें। उसके ऊपरी हिस्से पर लाल टेप या रंग से क्रॉस का मार्क लगा लें ताकि इमरजेंसी में बॉक्स पहचानने में कोई समस्या न हो। इसके बाद कुछ जरूरी चीजें जैसे बैंड एड, पट्टी, एंटीसेप्टिक क्रीम, बुखार और सिर दर्द की दवाई, डायरिया की दवाई, पेन रिलीफ स्प्रे, गरम पट्टी, बरनॉल, एंटी एसिड, डिटॉल और एंटी बैक्टीरियल क्रीम रखें और आपकी फर्स्ट एड किट तैयार है। ध्यान रखें कि, किट में शामिल की जाने वाली सभी चीजें एक्सपायरी डेट की ना हो। यह आप बच्चों के साथ भी बना सकते हैं, जिससे उनमें इसके बारे में जानने की उत्सुकता आएगी और वे इस बारे में सीख भी पाएंगे।