मयूरेश्वर गणेश मंदिर- महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती तालुका में मोरगांव नाम में यह मयूरेश्वर विनायक मंदिर स्थित है। इसका स्वरूप मोर के जैसा है, इस कारण इसे मोरगांव कहते हैं। इस मंदिर का निर्माण काले पत्थर से हुआ है। दूर से देखने में मंदिर मस्जिद को चित्रित करता है, क्योंकि मुगल काल में मंदिरों को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए इसका निर्माण किया था।