लाइफस्टाइल

अगर बच्चे को मिट्टी खाने की पड़ गई हो आदत, तो छुड़ाने के लिए आजमाएं ये कारगर नुस्खे

अनिल सिंह

सीमा कुमारी@नवभारत 


बच्चे मन के सच्चे होते हैं' यह कहावत चरितार्थ साबित होती है। छोटे बच्चे हमेशा अपनी शरारत से बड़ों का दिल जीत लेते हैं। ऐसे में कई बार छोटे बच्चे बुरी आदत (Habbit) का शिकार हो जाते हैं। पेरेंट्स की लाख कोशिशों के बाद भी बच्चे इन आदतों के छोड़ने का नाम ही नहीं लेते हैं। इसी कड़ी में कई बच्चों को बचपन में मिट्टी खाने (Eating Soil) की आदत हो जाती है। मिट्टी खाने से न सिर्फ बच्चों को बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है बल्कि, मिट्टी खाने के कारण बच्चों को पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में यदि आपका बच्चा भी मिट्टी खाता है तो आप कुछ खास तरीके अपनाकर उसकी यह आदत छुड़वा सकते हैं।  आइए जानें आप बच्चे के मिट्टी खाने की आदत को कैसे छुड़वा सकते हैं।

छोटे बच्चे अक्सर खाली समय में मिट्टी खाना शुरु कर देते हैं। ऐसे में आप उन्हें मिट्टी खाने से रोकें। आप चाहें तो बच्चों को किसी काम में व्यस्त रख सकते हैं। इससे बच्चे धीरे-धीरे मिट्टी खाना कम कर देंगे और धीरे-धीरे खुद ही यह आदत बिल्कुल छोड़ देंगे।

जानकारों की मानें तो बच्चे की मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने में लौंग मददगार साबित होती है। इसके लिए बच्चे को लौंग पानी पिलाएं। अगर बच्चा लौंग पानी न पिएं, तो शहद मिलाकर दें। इसके लगातार सेवन से बच्चे की मिट्टी खाने की आदत से मुक्ति मिलती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चे के शरीर में यदि कैल्शियम की कमी हो वह तब भी मिट्टी खाना शुरू करते हैं। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह लेकर कैल्शियम रिच डाइट देकर बच्चों को बॉडी में कैल्शियम की कमी पूरी कर सकते हैं जिससे बच्चे मिट्टी खाना पूरी तरह से छोड़ देंगे।

केला सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसमें कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। केला खाने से वजन बढ़ता है। साथ ही बच्चे के शारीरिक विकास में सहयोग करता है। इसके लिए बच्चे को शहद और दूध में केला मसलकर खिलाएं। इससे क्रेविंग की समस्या नहीं होती है। साथ ही बच्चे का पेट हमेशा भरा रहता है। इससे बच्चे की मिट्टी खाने की आदत छूट जाती है।

बच्चों को मिट्टी खाते हुए देख पेरेंट्स गुस्सा हो जाते हैं और उन्हें डांटने लगते हैं ऐसे में बच्चे भी पेरेंट्स के डर से बच्चे छुपकर मिट्टी खाना शुरु कर देते हैं। इसलिए बच्चों को डांटने या मारने की जगह आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें और उन्हें मिट्टी खाने के नुकसानों के बारे में बताएं।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी