क्रिसमस का जिंगल बेल से क्या है संबंध (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Jingle Bells का Christmas से नहीं था कोई नाता, पहले था इसका अलग टाइटल, जानें कैसे बना जरूरी

Jingle Bells History: Christmas पर गाया जाने वाला Jingle Bells सॉन्ग असल में Christmas के लिए नहीं लिखा गया था। जानिए इसका पुराना टाइटल और रोचक इतिहास।

दीपिका पाल

Christmas Jingal Bell Story: दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाने वाला है। यह दिन ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार होता है जिसे पूरी दुनिया बड़े ही धूमधाम के साथ मनाती है। प्रभु यीशु के जन्मदिन के रूप में क्रिसमस मनाया जाता है। इस खास दिन पर क्रिसमस ट्री से पूरी और मार्केट्स को सजाते हैं, पार्टीज करते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं।

क्रिसमस पर कार्ड, सांता क्लाज की कहानियां और क्रिसमस ट्री का महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते है क्रिसमस के मौके पर जिंगल बेल गाने की धुन भी काफी सुनाई देती है। जिंगल बेल और क्रिसमस का क्या नाता है औऱ यह गाना कब बना चलिए जान लेते है इसका इतिहास।

क्या सच में क्रिसमस के लिए नहीं था यह गाना

क्रिसमस पर जिंगल बेल गाना हर कोई गुनगुनाते नजर आते है लेकिन कम लोग जानते होंगे कि, यह खूबसूरत से गाने का कनेक्शन क्रिसमस से बिल्कुल भी नहीं है। क्रिसमस के दिन बजने वाला यह गाना कभी क्रिसमस के लिए बना ही नहीं था। दरअसल इस गाने को जे.पी.मॉर्गन के मामा गीतकार जेम्स लॉर्ड पियरपोंट ने संगीत तैयार किया और इसके बोल भी लिखे। यह गाना पहली बार थैंक्सगिविंग चर्च सर्विस में प्रस्तुत किया गया था। इतना ही नहीं इस गाने को क्रिसमस का मुख्य हिस्सा बनाने की कभी भी कोई इरादा नहीं था। दरअसल इस गाने के लिरिक्स में क्रिसमस या सैंटा क्लॉज से जुड़ी कोई भी चीज का उल्लेख नहीं किया गया है। बताया जाता है कि, बोस्टन यूनिवर्सिटी की एक शोधकर्ता कायना हैमिल ने दिया। उनके मुताबिक यह गीत 15 सितंबर, 1857 को बोस्टन में वॉशिंगटन स्ट्रीट पर प्रदर्शित होने के दशकों बाद ही क्रिसमस का हिस्सा बन गया था।

स्पेस में पहली बार गाया गया था गाना

बताया जाता है कि, क्रिसमस का पॉपुलर यह गाना 'जिंगल बेल्स' का इतिहास अंतरिक्ष से भी जुड़ा है। आपको पता होगा कि 'जिंगल बेल्स' अंतरिक्ष से ब्रॉडकास्ट होने वाला पहला गाना था। इसे लेकर कहा जाता है कि, साल 1965 में क्रिसमस से नौ दिन पहले, जेमिनी 6 पर सवार दो अंतरिक्ष यात्रियों ने जेमिनी 7 के साथ मुलाकात पूरी की थी। इस दौरान क्रू ने अचानक मिशन कंट्रोल को एक परेशान करने वाली रिपोर्ट दी।बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे कोई उपग्रह उत्तर से दक्षिण की ओर जा रहा हो। इस अज्ञात उड़ने वाली चीज की तनावपूर्ण रिपोर्ट के बीच ग्राउंड कंट्रोलर्स को अचानक "जिंगल बेल्स" की आवाज सुनाई देने लगी, जिसे अंतरिक्ष यात्रियों ने छोटी घंटियों के सहारे हारमोनिका पर बजाया था। ये घंटियां और हारमोनिका ऐज भी स्मिथसोनियन नेशनल एयर और स्पेस म्यूजियम में मौजूद हैं।

जिंगल बेल्स नहीं तो क्या था असली टाइटल

क्रिसमस पर गाया जाने वाला गाना जिंगल बेल्स का टाइटल भी कोई और था। दरअसल साल 1857 में बोस्टन म्यूजिक पब्लिशिंग हाउस में इस गाने को प्रिंट किया था। जब इस गाने का टाइटल "वन हॉर्स ओपन स्लेह" (One Horse Open Sleigh) था। इस गाने को दो साल बाद फिर से रिलीज करने के बाद इस गाने का टाइटल बदलकर "जिंगल बेल्स" हो गया। अब जान गए जिंगल बेल्स गाने का संबंध क्रिसमस से कैसे जुड़ा।

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित