सीमा कुमारी
नई दिल्ली: 'सावन माह' (Sawan Somwar 2023) का प्रारंभ 4 जुलाई 2023, दिन मंगलवार से हो रहा है। पति की लंबी उम्र से लेकर परिवार में सुख- समृद्धि के लिए महिलाएं इस दौरान देवों के देव महादेव की आराधना करती हैं। इस दौरान सोमवार के व्रत भी रखे जाते हैं। अगर आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रख रहीं हैं, तो इस दौरान खुद को energetic रखने के लिए 'आलू की मीठी टिक्की' (Sweet Potato Tikki) बना सकती हैं। पुरुषों के लिए भी है यह है एक एनर्जेटिक फूड। यह बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देता है। आइए जानें इसकी सिंपल रेसिपी-
आलू- 7 से 8 मीडियम साइज के
गुड़ का बूरा- 100 ग्राम
काजू- 2 टेबल स्पून
बादाम- 1 टेबल स्पून
चिरौंजी- ½ टेबल स्पून
नारियल का बुरा- 1 टेबल स्पून
घी- 4 टेबल स्पून