लाइफस्टाइल

गर्मी के दिनों में 'सत्तू का नमकीन शरबत' रखेगा आपके शरीर को हाइड्रेटेड, पहुंचाएगा गजब ठंडक और देगा भरपूर एनर्जी, जानिए इसकी रेसिपी

वैष्णवी वंजारी

मौजूदा समय में पूरे भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोग खुद को डाईड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन कर रहे है। जिससे कि उन्हें थोड़ा सुकून मिल सके। इसके लिए सबसे बेस्ट है सत्तू का नमकीन शरबत।  

सत्तू का शरबत मीठे के साथ-साथ नमकीन भी होता है। इसकी खास बात ये हैं कि यह केवल 5 मिनट में बन जाता है। यह स्वाद में बेहद टेस्टी होता है। तो आइए जानें 'सत्तू का शरबत' की रेसिपी -

सामग्री

सत्तू- 4 चम्मच

प्याज -1 (बारीक कटा हुआ)

भुना जीरा पाउडर -1 चम्मच

नींबू का रस -1 चम्मच

काला नमक - स्वादानुसार

पानी - जरूरत अनुसार

पुदीना के  पत्ते - 7 से 8

हरा धनिया- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

बनाने की विधि

सत्तू का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालें।

फिर सत्तू के पाउडर मेंं जीरा पाउडर, प्याज और धनिया डालें। अब इसमें नींबू का

रस, पुदीने की पत्तियां और नमक मिक्स करें।

इसमें आप चाहें तो बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दें। इस मिश्रण को फिर मिक्स करें।

लीजिए तैयार है आपका सत्तू का नमकीन शरबत।

इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

सीमा कुमारी

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस

रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने में मदद करेगा भारत, मॉस्को-कीव के संपर्क में नई दिल्ली, PM मोदी के प्रयासों पर नजरें

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं