सेल्फ लव दर्शाती महिला (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

क्या आप भी दूसरों को खुश करने में खुद को भूल गए हैं? जानें वो तरीका जो बदल देगा आपकी जिंदगी

Self Love Tips: कई लोग दूसरों को खुश रखने की कोशिश में अपनी जरूरतों, भावनाओं और सपनों को नजरअंदाज कर देते हैं। धीरे-धीरे यह आदत मानसिक तनाव, आत्मविश्वास की कमी और थकान का कारण बन सकती है।

प्रीति शर्मा

Self Love Benefits: अक्सर कई लोग दूसरों को खुश रखने की कोशिश में खुद का ख्याल रखना भूल जाते हैं। जहां वह अपनी पसंद की चीजें, खाना, कपड़े आदि पर भी ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा तरीका है जो आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं सेल्फ लव की। यह न सिर्फ मानसिक तनाव को कम करता है बल्कि शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।

सेल्फ लव का मतलब केवल खुद को तोहफे देना या घूमना-फिरना नहीं है। इसका गहरा अर्थ है अपनी कमियों, खूबियों, गलतियों और सफलताओं के साथ खुद को स्वीकार करना। यह खुद के प्रति विनम्र रहने और नकारात्मक आत्म-आलोचना को कम करने की एक प्रक्रिया है। जानकारी के अनुसार जब आप खुद की तुलना दूसरों से करना बंद कर देते हैं और अपनी जरूरतों को प्राथमिकता देते हैं तो आप सही मायने में सेल्फ लव की शुरुआत करते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए संजीवनी

रिसर्च बताती है कि जो लोग खुद के प्रति दयालु रहते हैं उनमें तनाव, चिंता और घबराहट का स्तर बहुत कम होता है। जब आप खुद को माफ करना सीख जाते हैं तो मन शांत रहता है और जीवन के प्रति आभार का भाव बढ़ता है। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है जिससे आप जीवन की बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना बिना टूटे कर पाते हैं।

शारीरिक स्वास्थ्य पर असर

हैरानी की बात यह है कि खुद से प्यार करने का असर आपके शरीर पर भी दिखता है। सेल्फ लव की आदत आपको बेहतर खान-पान, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लेने के लिए प्रेरित करती है। जब आप खुश और संतुष्ट रहते हैं तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का स्तर घटता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और दिल की बीमारियों समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

रिश्तों में आती है मजबूती

अक्सर लोग सोचते हैं कि खुद को महत्व देने से रिश्ते खराब होंगे लेकिन हकीकत इसके उलट है। जब आप खुद की अहमियत समझते हैं तो आप दूसरों के साथ भी स्वस्थ और संतुलित रिश्ते बना पाते हैं। आप अपनी सीमाएं तय करना सीख जाते हैं जिससे रिश्तों में पारदर्शिता और सम्मान बढ़ता है।

खुद की तारीफ करना, जरूरत पड़ने पर मदद मांगना और आराम करना ये सभी आपके प्रति प्रेम के संकेत हैं। खुद से किया गया प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है जो आपको भीतर से मजबूत, खुश और सफल बनाता है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट