गुलाब जल (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Homemade Rose Water: सिर्फ 10 रुपए में घर पर बनाएं नेचुरल गुलाब जल, नोट कर लें ये आसान स्टेप्स

Rose Water Recipe: बाजार में मिलने वाले गुलाब जल में कई बार केमिकल्स मिलाए जाते हैं जो त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही बेहद आसान तरीके से नेचुरल गुलाब जल बना सकते हैं।

प्रीति शर्मा

DIY Rose Water: आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन चमकती और बेदाग बनी रहे। स्किन के लिए गुलाब जल का उपयोग लगभग हर कोई करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बाजार में मिलने वाले कैमिकल युक्त गुलाब जल स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर बनी नेचुरल चीजों से स्किन केयर करना ज्यादा जरूरी हो जाता है।

अगर आप अपनी स्किन सेंसिटिव है तो घर पर गुलाब जल बना सकती हैं जो आपके लिए सबसे अच्छा स्किन टॉनिक साबित हो सकता है। यह न केवल ताजा और प्राकृतिक होता है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसे घर पर बजट में कैसे तैयार किया जा सकता है।

गुलाब जल के लिए सामग्री

घर पर शुद्ध गुलाब जल तैयार करने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। बस इन चीजों को इकट्ठा करें।

  • 2-3 ताजे गुलाब (देसी गुलाब ज्यादा खुशबूदार और असरदार होते हैं)
  • 1 से 1.5 गिलास पानी (कोशिश करें कि डिस्टिल्ड वॉटर का इस्तेमाल करें)
  • एक साफ बर्तन और कांच की बोतल

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • सबसे पहले ताजे गुलाबों से उनकी पंखुड़ियों को अलग कर लें। इन पंखुड़ियों को साफ पानी से हल्के हाथों से धोएं ताकि उन पर लगी धूल, मिट्टी या कीटनाशक पूरी तरह साफ हो जाएं।
  • अब एक पैन में गुलाब की पंखुड़ियां डालें और इतना पानी मिलाएं कि वे बस डूब जाएं। ध्यान रहे पानी बहुत ज्यादा न डालें वरना गुलाब जल हल्का और कम प्रभावी बनेगा। गैस की आंच धीमी रखें और बर्तन को ढक्कन से ढक दें।
  • इसे लगभग 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। जब आप देखें कि पंखुड़ियों का गुलाबी रंग पूरी तरह फीका पड़ गया है और पानी का रंग गुलाबी या गाढ़ा हो गया है तो समझ लीजिए कि आपका शुद्ध अर्क तैयार है। अब गैस बंद कर दें।
  • मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इसे छन्नी या सूती कपड़े से छान लें। तैयार गुलाब जल को एक साफ कांच की बोतल में भरें। बेहतर रिजल्ट और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसे फ्रिज में स्टोर करें।

स्किन के लिए फायदेमंद

घर पर बना यह गुलाब जल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा के pH लेवल को संतुलित रखता है और एक बेहतरीन नेचुरल टोनर के रूप में काम करता है। चेहरे की जलन को शांत करने, रेडनेस कम करने और मुहासों से लड़ने में यह रामबाण है। रात को सोने से पहले इसे स्प्रे करने से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है और त्वचा हाइड्रेटेड रहती है।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह