होली पर रंग बनाते हुए महिला (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

Holi 2026: होली पर किचन में रखी इन 5 चीजों से तैयार करें नेचुरल गुलाल, बचत के साथ चेहरे पर बनी रहेगी चमक

Homemade Holi Colours: होली के त्योहार पर बाजार के केमिकल वाले रंग त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप अपनी किचन में मौजूद हल्दी, चुकंदर, बेसन और फूलों जैसी चीजों से घर पर रंग बनाएं।

प्रीति शर्मा

DIY Organic Holi Colours: इस साल 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से पूरे देश में मनाई जाएगी। लेकिन बाजार में बिकने वाले सिंथेटिक रंगों में मौजूद कांच के टुकड़े और घातक केमिकल आपकी स्किन को बर्बाद कर सकते हैं। ऐसे में आप घर पर प्राकृतिक चीजों से रंग बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप घर पर ही फूलों और सब्जियों से हर्बल गुलाल बना सकते हैं।

बाजार में मिलने वाले लाल, नीले और हरे रंगों में लेड, मरकरी और क्रोमियम जैसी धातुएं होती हैं जो त्वचा पर एलर्जी, आंखों में जलन और सांस की गंभीर बीमारियां पैदा कर सकती हैं। ये पर्यावरण के लिए भी खतरनाक हैं। इसके विपरीत घर पर बने प्राकृतिक रंग न केवल त्वचा के लिए कवच का काम करते हैं बल्कि बच्चों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

लाल रंग

चुकंदर सबसे गहरा लाल रंग देता है। चुकंदर को कद्दूकस कर उसका रस निकालें। सूखा गुलाल बनाने के लिए इस रस को कॉर्नस्टार्च (आरारोट) या आटे में मिलाएं और धूप में सुखा लें। आप लाल गुड़हल के फूलों को उबालकर भी गहरा लाल रंग पा सकते हैं।

सुनहरा पीला रंग

हल्दी पाउडर को बेसन या चावल के आटे में मिलाकर बेहतरीन पीला गुलाल तैयार होता है। गेंदे के फूलों को पानी में उबालकर लिक्विड कलर भी बनाया जा सकता ह जो स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है।

नेचुरल हरा रंग

पालक, धनिया या नीम की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकालें। नीम का रंग एंटी-बैक्टीरियल होता है जो स्किन इन्फेक्शन से भी बचाता है। सूखे गुलाल के लिए इसे भी कॉर्नस्टार्च में मिलाकर सुखाएं।

नीला और गुलाबी शेड

बटरफ्लाई पी के फूलों से नीला रंग और चुकंदर के रस को पतला करके या गुलाब की पंखुड़ियों से गुलाबी रंग आसानी से तैयार किया जा सकता है।

नारंगी रंग

पलाश के फूलों को रातभर पानी में भिगोने या उबालने से पारंपरिक नारंगी रंग मिलता है जिसे होली का असली रंग माना जाता है।

घर पर बने ये रंग बनाने में बेहद आसान और सस्ते हैं। इस बार रसायनों के बजाय प्रकृति के करीब रहकर होली मनाएं। इससे न केवल आपकी स्किन ग्लो करेगी बल्कि हमारी धरती और जल स्रोत भी प्रदूषित होने से बचेंगे।

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल