मसाला ओट्स बनाने का तरीका (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

इस तरीके से बनाएं टेस्टी मसाला ओट्स, स्वाद चखते ही बच्चे चट कर जाएंगे प्लेट, जानें रेसिपी

ब्रेकफास्ट में अक्सर लोग टेस्टी और हेल्दी डिश बनाने की सोचते हैं। ऐसे में आप मसाला ओट्स तैयार कर सकते हैं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है।

स्नेहा मौर्या

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: अक्सर सुबह के नाश्ते में लोग हेल्दी और टेस्टी डिश बनाने की सोचते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी के चक्कर में हम कुछ भी बना लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होगी।

आप सुबह के नाश्ते में मसाला ओट्स बना सकते हैं। यह एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। क्योंकि  ओट्स में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके डाइजेशन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही आपकी त्वचा और बालों के लिए भी ये बेहद फायदेमंद होती हैं। इसके अलावा मसाला ओट्स बनाने के लिए बहुत कम समय लगते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए आसान रेसिपी...

बनाने की सामग्री

ओट्स- 1 कप

पानी- 1/2 कप

दूध- 1/4 कप (नारियल का दूध)

हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच

गरम मसाला- 1/4 छोटा चम्मच

अदरक- 1/2 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

जीरा- 1/4 छोटा चम्मच

प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)

टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)

मटर- 1/2 कप

गाजर- 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)

हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)

नमक स्वादानुसार

ताजा धनिया बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)

बनाने का तरीका

मसाला ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल डालकर गर्म करिए।

इसके बाद उसमें जीरा डालें और उसे चटकने दें। फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से भून दें।

फिर इसमें टमाटर, गाजर और मटर डालकर कुछ मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं।

अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अदरक डालें।

फिर इन सारी चीजों को काफी अच्छे से मिला लें। अब इसमें ओट्स डालकर भूनें

इसके बाद पानी और थोड़ा-सा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

फिर मीडियम आंच पर ढककर कुछ मिनट तक पकाएं।

हालांकि, इसे तब तक पकाएं, जब तक कि ओट्स नरम न हो जाएं।

अब गैस बंद कर दें और इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

फिर ऊपर से ताजा धनिया डालकर उसे गार्निश कर दें।

बस अब तैयार है मसाला ओट्स।

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम