अदरक की चटनी बनाने की रेसिपी(फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में बनाएं अदरक की चटनी, स्वाद के साथ सेहत को मिलेंगे कई फायदे, नोट करें रेसिपी

आपने धनिया-पुदीना की चटनी तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या कभी अदरक की चटनी खाई है, अगर नहीं। तो आज हम आपको अदरक की चटनी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं।

स्नेहा मौर्या

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: भारतीयों के भोजन में चटनी का एक अलग ही महत्व होता है। क्योंकि दाल-चावल के साथ थाली में चटनी न हो तो अधूरा-सा लगता है। ऐसे में आपने धनिया-पुदीना की चटनी तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या कभी अदरक की चटनी खाई है, अगर नहीं। तो आज हम आपको अदरक की चटनी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं। इतना ही नहीं, इसका स्वाद डोसा और पराठे के साथ और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

बता दें, अदरक की चटनी को आंध्र प्रदेश के घरों में अलम पचड्डी के नाम से जाना जाता है और वहां के लोग इसे डोसा और इडली के साथ परोसते हैं। साथ ही सर्दियों में इस चटनी का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करके सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

बनाने की सामग्री

लाल मिर्चहरी मिर्च- 200 ग्राम

अदरक- 80 ग्राम

गुड़- 100 ग्राम

इमली- 70 ग्राम

तेल- 2 चम्मच

स्वादानुसार नमक

गर्म पानी

चटनी के तड़के की सामग्री

तेल- 2 बड़े चम्मच

सरसों के बीज- 1 छोटा चम्मच

जीरा- 1 छोटा चम्मच

करी पत्ता- 2 टहनी

लाल मिर्च- 2 सूखी

बनाने का तरीका

अदरक की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च और अदरक को अच्छी तरह से धो लें।

इसके बाद दोनों चीजों को मोटा-मोटा काट लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करें।

फिर जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें 200 ग्राम हरी मिर्च डालें और इसे तब तक भूनें जब तक हरी मिर्च का रंग गोल्डन न हो जाए।

इसके बाद पैन में कटा हुआ अदरक डालें और उसे 5 मिनट तक सुनहरा होने तक भूनते रहें।

अब मिक्सी में अदरक, हरी मिर्च, गर्म पानी, गुड़ और इमली डालकर उसे पीस लें। जिससे पेस्ट तैयार हो जाए।

इसके बाद चटनी का तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें

फिर उसमें 1 छोटा चम्मच जीरा और 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज डालकर फ्राई करें।

जब यह भुन जाए, तो इसमें 2 सूखी लाल मिर्च और 1 टहनी करी पत्ते डालें।

इसके बाद इस तड़के को पहले से तैयार की हुई चटनी में मिक्स कर दें।

बस अब आपकी टेस्टी अदरक की चटनी बनकर तैयार है।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब