शुगर फ्री मुरब्बा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

बिना गुड़ और चीनी के बनाएं आंवले का मुरब्बा, स्वाद होगा ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ, नोट करें रेसिपी

आपने गुड़ या चीनी का आंवले का मुरब्बा तो खूब खाया होगा। लेकिन क्या कभी शुगर फ्री मुरब्बा बनाया है, अगर नहीं। तो आज हम आपको इसे बनाने की एक आसान विधि बताने जा रहे हैं, जो ना सिर्फ स्वादिष्ट होगा, बल्कि सेहतमंद भी होगा।

स्नेहा मौर्या

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सर्दियों में लोग अक्सर आंवले का मुरब्बा खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपने गुड़ या चीनी का आंवले का मुरब्बा तो खूब खाया होगा। लेकिन क्या कभी शुगर फ्री या बिना गुड़ का मुरब्बा बनाया है या खाया है... अगर नहीं। तो आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

हालांकि, आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन कई लोगों को आंवले का खट्टा स्वाद नहीं पसंद होता है। तो वो अक्सर इसका टेस्टी मुरब्बा बनाकर खाना पसंद करते हैं। सभी लोग मुरब्बा बनाने में चीनी का इस्तेमाल होता है, जो कई लोग खाना अवॉइड करते हैंष आइए जानते हैं यहां बिना चीनी और बिना गुड़ के आंवले का मुरब्बा बनाने की रेसिपी...

बनाने की सामग्री

आंवला ( 500 ग्राम)

धागे वाली मिश्री ( 500 ग्राम)

इलायची पाउडर (आधा चम्मच)

चुटकीभर काला नमक (आधा चम्मच से भी कम)

सौंठ पाउडर (आधा चम्मच)

जरूरत अनुसार पानी

बनाने का तरीका

शुगर फ्री आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आंवलों अच्छी तरह से धो लें।

इसके बाद उसे छिलकर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

अब अगले दिन आंवलों को अच्छी तरह किसी कपड़े से पोंछकर सूखा लें।

फिर एक कांटे वाली चम्मच से हर एक आंवले में छोटे-छोटे कई छेद बना दें।

इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म होने के लिए चढ़ाएं और जैसे ही पानी गर्म हो जाए।

तो उसमें साबी आंवले डाल दें। इसके बाद लगभग 7 से 8 मिनट के लिए आंवलों को मीडियम आंच पानी में पकाएं।

हालांकि, ऐसा करने से आपके आंवले सॉफ्ट हो जाएंगे।

जब आंवले सॉफ्ट हो जाएं, तो उसे पानी से बाहर निकल कर किसी बर्तन में रख दें।

फिर मीठा टेस्ट देने के लिए आपको धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करना होगा।

इसके लिए आप पहले इसे किसी बेलन या सिलबट्टे की मदद से कूट लें और फिर मिक्सर डालकर उसे पीस लें।

फिर उसमें मिश्री का पाउडर और आंवले डाल दें। फिर पानी मिलाएं और सारी चीजों को हल्के हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें।

इसके बाद इसे कम फ्लेम पर ही लगभग 40 से 50 मिनट के लिए पकाएं।

अब इसमें काला नमक, इलायची पाउडर और सौंठ का पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।

बस अब आपकी टेस्टी और हेल्दी शुगर फ्री आंवला मुरब्बा बनकर तैयार है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला