कपल (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Relationship Tips: टॉक्सिक है या हेल्दी? अपने रिश्ते को परखने के लिए आजमाएं ये 3 आसान तरीके

Signs Of Toxic Relationship: किसी भी रिश्ते में प्यार, भरोसा और समझ सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। लेकिन कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि उनका रिश्ता हेल्दी है या टॉक्सिक।

प्रीति शर्मा

Healthy Vs Toxic Relationship: एक अच्छा और मजबूत रिश्ता सिर्फ प्यार से नहीं बल्कि भरोसे और भावनात्मक सुरक्षा से बनता है। अक्सर लोग रिश्तों में रहते हुए भी लगातार डर या असुरक्षा महसूस करते हैं। अगर आप भी अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर उलझन में हैं तो ये तीन मानक आपकी मदद कर सकते हैं।

अक्सर कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है लेकिन एक स्वस्थ रिश्ते के लिए अपनी आँखें और दिल दोनों खुले रखना जरूरी है। एक हेल्दी रिलेशनशिप की पहचान कुछ बुनियादी व्यवहारों से की जा सकती है। आइए जानते हैं वे कौन से 3 तरीके हैं जिनसे आप अपने रिश्ते की गहराई और सेहत को परख सकते हैं।

अपनी कमजोरियां साझा करने का साहस

एक स्वस्थ रिश्ते का सबसे बड़ा पैमाना यह है कि क्या आप अपने पार्टनर के सामने अपनी पूरी सच्चाई, डर और कमजोरियां बिना डरे साझा कर सकते हैं? यदि आपको यह भरोसा है कि आपकी भावनाओं का मजाक नहीं बनाया जाएगा या उन्हें आपके खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जाएगा तो आपका रिश्ता सिक्योर अटैचमेंट की श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का मानना है कि पार्टनर आपके लिए एक सेफ प्लेस होना चाहिए जहां आपको छोड़ दिए जाने का डर न सताए।

नर्वस सिस्टम का को-रेगुलेशन

क्या पार्टनर की मौजूदगी में आप शांत और सहज महसूस करते हैं। एक हेल्दी रिश्ते में आपको लगातार यह चिंता नहीं होती कि आप क्या बोल रहे हैं या कैसा व्यवहार कर रहे हैं। इसे नर्वस सिस्टम को-रेगुलेशन कहा जाता है जहां पार्टनर के साथ समय बिताना तनाव कम करने वाला और सुकून देने वाला अनुभव होता है। यदि आप उनके साथ रहते हुए भी ऑन एज (तनाव में) रहते हैं तो यह एक चेतावनी का संकेत हो सकता है।

झगड़ों का स्वरूप और सुरक्षा

दुनिया में ऐसा कोई रिश्ता नहीं है जहां मतभेद न हों लेकिन एक हेल्दी रिश्ते में झगड़े ब्रेकअप की धमकी के साथ खत्म नहीं होते। सुरक्षित रिश्तों में पार्टनर जानते हैं कि असहमति के बावजूद उनका बुनियादी जुड़ाव अटूट है। वे एक-दूसरे को नीचा दिखाने के बजाय समस्या का समाधान ढूंढने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

अगर आपके रिश्ते में सम्मान, सुरक्षा और समझ का संतुलन है तो यह एक मजबूत नींव पर टिका है। वहीं यदि आपको अपनी बात कहने में शर्मिंदगी महसूस होती है या रिश्ता बोझ लगने लगा है तो यह आत्म-मंथन करने का समय है।

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस

रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने में मदद करेगा भारत, मॉस्को-कीव के संपर्क में नई दिल्ली, PM मोदी के प्रयासों पर नजरें

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं