किशमिश फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Asli Kishmish: खरीदते समय रंग से लेकर खुशबू तक, इन बातों से परखें किशमिश की क्वालिटी

Raisins Quality Check: बाजार से किशमिश खरीदते समय उसके रंग, खुशबू और बनावट पर ध्यान देना जरूरी है। जानिए अच्छी क्वालिटी की किशमिश चुनने और उसे सही तरीके से स्टोर करने के आसान तरीके।

रीता राय सागर

Kishmish Buying Tips: किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसका इस्तेमाल नाश्ते से लेकर मिठाइयों और कई तरह की सेवरी व स्वीट डिशेज में किया जाता है। इसमें नेचुरल शुगर, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हालांकि, बाजार से अच्छी क्वालिटी का किशमिश खरीदते समय कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। रंग, खुशबू, बनावट और पैकेजिंग देखकर आप बेहतर प्रोडक्ट चुन सकते हैं। सिर्फ चमकदार दिखने वाली किशमिश को अच्छी क्वालिटी का मान लेना सही नहीं है। जानिए खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

किशमिश का रंग

किशमिश का रंग उसकी किस्म और उसे सुखाने के तरीके के अनुसार अलग-अलग होता है। कुछ किशमिश हल्के हरे या सुनहरे रंग की होती हैं, जबकि कुछ गहरे भूरे रंग की दिखाई देती हैं। खरीदते समय ऐसी किशमिश को न खरीदें, जिसका रंग असामान्य रूप से चमकीला लगे या जिस पर रंग की परत दिखाई दे। हालांकि, केवल रंग देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि उसमें मिलावट की गई है।

खुशबू से भी मिलता है संकेत

अच्छी किशमिश में आमतौर पर हल्की और नेचुरल मिठास वाली खुशबू होती है। अगर उसमें से तेज रासायनिक गंध, असामान्य सल्फर जैसी गंध या सीलन की बदबू आ रही हो, तो उसे खरीदने से बचें। कुछ किशमिश को प्रोसेसिंग के दौरान फूड सेफ्टी रूल्स के तहत ट्रीट किया जाता है।

बनावट से पहचानें किशमिश की क्वालिटी

किशमिश आमतौर पर थोड़ी नरम और लचीली होती है, लेकिन उसकी सतह पर जरूरत से ज्यादा नमी नहीं होनी चाहिए। खरीदते समय देखें कि किशमिश असामान्य रूप से चिपचिपी, तैलीय या गीली तो नहीं है। अगर किशमिश में फफूंदी दिखाई दे या उसमें सीलन महसूस हो, तो उसे न खरीदें।

पानी में डालकर जांचें

किशमिश की क्वालिटी जांचने के लिए कुछ लोग उसे पानी में डालकर देखते हैं। इसके लिए एक पारदर्शी गिलास में साफ पानी भरें और उसमें कुछ किशमिश डाल दें। थोड़ी देर बाद पानी और किशमिश की स्थिति देखें। अगर पानी में रंग दिखाई देता है, तो इसमें कोई आर्टिफिशियल रंग मिक्स है, लेकिन पानी में रंग आना या न आना मिलावट का पक्का सबूत नहीं है।

पैकेट खरीदते समय लेबल जरूर पढ़ें

पैकेट बंद किशमिश खरीदते समय उसकी सामग्री, मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी या बेस्ट बिफोर डेट और पैकेट की सील जरूर जांचें। अगर किशमिश में कोई अतिरिक्त सामग्री या प्रिजर्वेटिव इस्तेमाल किया गया है, तो उसकी जानकारी लेबल से मिल सकती है। खुली किशमिश खरीदते समय दुकानदार की विश्वसनीयता और सामान को रखने की साफ-सफाई पर ध्यान दें। नमी, धूल या कीड़ों के आसपास रखे उत्पादों से बचें।

किशमिश को सही तरीके से स्टोर करें

किशमिश खरीदने के बाद उसे साफ और एयरटाइट डिब्बे में रखें। डिब्बे को ठंडी और सूखी जगह पर रखें और नमी से बचाएं। किशमिश को गर्म और उमस वाले मौसम में फ्रेश बनाए रखने के लिए फ्रिज में स्टोर करें।

किशमिश खाने के क्या फायदे हैं?

किशमिश में फाइबर, पोटैशियम, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देते हैं। इसे संतुलित डाइट में सीमित मात्रा में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, किशमिश में प्राकृतिक शुगर भी काफी मात्रा में होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को इसकी मात्रा पर ध्यान देना चाहिए।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर

IMD Rain Alert: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश