Toothpaste Hack For White Sneakers: सफेद जूते पहनना हर किसी को पसंद है लेकिन इनकी सबसे बड़ी समस्या कुछ ही दिनों में आने वाला पीलापन है। चाहे आप कितनी भी सावधानी बरतें पसीना और धूल इन्हें गंदा कर ही देते हैं। अगर आपके जूते भी अपनी चमक खो चुके हैं तो टूथपेस्ट का यह हैक आपके काम आ सकता है।
अक्सर लोग जूतों को साफ करने के लिए कड़क डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं या उन्हें धोने के बाद सीधी धूप में सुखा देते हैं। धूप की अल्ट्रावॉयलेट किरणें और साबुन के अवशेष जूतों के फैब्रिक के साथ रिएक्ट करते हैं जिससे वे पीले नजर आने लगते हैं।
टूथपेस्ट में मौजूद माइल्ड अब्रेसिव्स और बेकिंग सोडा जैसे तत्व जूतों की सतह से जिद्दी दागों को हटाने में बहुत कारगर होते हैं। ध्यान रहे कि इस टूथपेस्ट हैक के लिए केवल सफेद पेस्ट का ही उपयोग करें जेल वाले या रंगीन टूथपेस्ट का नहीं।
अगर पीलापन बहुत ज्यादा पुराना है तो टूथपेस्ट में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। यह मिश्रण जूतों के पीलेपन को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है।
अब आपको अपने गंदे जूतों को फेंकने या छुपाने की जरूरत नहीं है। बस 10 रुपए वाले टूथपेस्ट का यह नुस्खा अपनाएं और अपने स्नीकर्स को फिर से ब्रांड न्यू लुक दें।