स्लाइडिंग दरवाजे और खिड़कियों की सफाई के टिप्स (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

दिवाली की सफाई में नए जैसे नजर आएंगे कांच के स्लाइडिंग डोर और खिड़कियां, अपनाइए ये आसान तरीके

Diwali Cleaning Tips: कांच के स्लाइडिंग डोर को आराम से साफ करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी सफाई में इस तरह की समस्याओं से परेशान है तो कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे है।

दीपिका पाल

Sliding Door and Windows Cleaning Tips: दिवाली आने में एक हफ्ता बाकी बचा है औऱ घरों में सफाई का दौर जारी है। दिवाली की सफाई करना हर किसी के लिए बड़ा ही झंझट वाला काम हो जाता है। फ्लैट्स में रहने वाले लोगों के दरवाजें और खिड़कियां स्लाइ़़डिंग बनावट के होते है। सामान्य दरवाजों को तो हम आसानी से साफ कर पाते है लेकिन कांच के स्लाइडिंग डोर को आराम से साफ करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी सफाई में इस तरह की समस्याओं से जूझ रहे है तो आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है।

स्लाइडिंग दरवाजे और खिड़कियों को इन तरीकों से करें साफ

आप स्लाइडिंग दरवाजे औऱ खिड़कियों को आसान तरीकों के साथ साफ कर सकते है।

बेकिंग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल

आप कांच के दरवाजे और खिड़कियों को साफ करने के लिए मार्केट वाले क्लिनिंग लिक्विड की बजाय बेकिंग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए घर में बेकिंग सोडा और विनेगर को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। इस घोल में थोड़ा लिक्विड हैंड वॉश मिला लें। किसी बोतल में इसे भरकर कांच पर छिड़क दें। इससे कांच पर पड़े निशान और दाग धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे।

अखबार से क्लीन करें

रद्दी अखबारों का इस्तेमाल भी सफाई के लिए कर सकते है। स्लाइडिंग डोर या खिड़कियों को साफ करने के लिए आप पूरी विंडो पर ग्लास क्लीनर स्प्रे कर दें। अब एक पुराना अखबार या कोई टिशू पेपर लें। इससे कांच को अच्छी तरह से रगड़ कर क्लीन कर लें। कपड़े से कांच को साफ करने से धब्बे पड़ जाते हैं। ग्लास क्लीनिंग के लिए हमेशा पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए।

टिशू पेपर का इस्तेमाल

कांच के स्लाइडिंग डोर औऱ खिड़कियों को साफ करने के लिए टिशू पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप टिशू पेपर या वेट वाइप से कांच की सफाई कर सकते है। अगर सूखे टिशू पेपर से क्लीन कर रहे हैं तो किसी लिक्विड का इस्तेमाल करते हुए शीशे और खिड़कियां साफ कर लें। कांच फिर से साफ नजर आते है।

नींबू और साबुन

कांच के स्लाइडिंग डोर औऱ खिड़कियों को साफ करने के लिए नींबू और साबुन का तरीका भी बेहतर है। कांच की सफाई के लिए नींबू फायदेमंद होता है। आप नींबू का रस निकाल लें और इसमें कोई लिक्विड सोप या सर्फ को पानी में घोल बनाकर मिक्स कर लें। अब इसे विंडो पर छिड़क दें। कांच के दरवाजे इससे एकदम साफ हो जाएंगे। आप इसे कपड़े पर लगाकर साइड्स को भी साफ कर सकते हैं। इससे स्लाइलिंग ट्रैक भी क्लीन हो जाएगा।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर