स्किन केयर हल्दी और एलोवेरा जेल (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Skincare Tips: हल्दी और एलोवेरा का ये जादुई नुस्खा अपनाकर भूल जाएंगे पार्लर जाना, 7 दिनों में चमक उठेगा चेहरा!

Glowing Skin Tips: स्किन की देखभाल के लिए महंगे ब्यूटी पार्लर ट्रीटमेंट की जगह आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इसके लिए हल्दी और एलोवेरा जेल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है जो दाग धब्बे को दूर रखता है।

प्रीति शर्मा

Skincare Tips: हर महिला चाहती है कि उसके चेहरे की चमक कम न हो और दाग धब्बे दूर रहें। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण और व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। कई बार हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर पर इसके लिए हजारों रुपए भी खर्च करते हैं। ऐसे में आयुर्वेद के प्रभावी और आसान उपाय याद आते हैं जो स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए निखार वापस लौटाने में मदद करते हैं।

अगर आप भी दाग धब्बों से परेशान हैं तो हल्दी और एलोवेरा का नुस्खा अपना सकते हैं जो आपके स्किन को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन इसका इस्तेमाल सही तरीके से करना जरूरी है।

दाग धब्बे कम कैसे करें

चेहरे पर एलोवेरा जेल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे कुछ समय तक रहने दें फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। इस तरह फेस पैक लगाने से दाग धब्बे कम होते हैं। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो या तीन बार कर सकती हैं। जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है और त्वचा में निखार आता है। खास बात है कि यह स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

फेस पैक

एलोवेरा और हल्दी चेहरे की स्किन की देखभाल का एक प्रभावी नुस्खा है। इन दोनों को मिलाकर फेस पैक लगाने से आपकी स्किन महंगे ब्यूटी पार्लर ट्रीटमेंट को भी पीछे छोड़ देगी। एलोवेरा और हल्दी का मिश्रण त्वचा को गहराई से पोषण देता है दाग-धब्बों को कम करता है और प्राकृतिक चमक लाता है।

एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीटेंड गुण पाए जाते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करती है। इसके साथ ही यह जलन और सूजन को भी कम करती है। इसके अलावा हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जो मुहांसों की समस्या को कम करता है। इससे स्किन पर झुर्रियां नहीं आती हैं और स्किन प्राकृतिक तरीके से ग्लो करती है।

यह फेस पैक स्किन को डिटॉक्सिफाई करता है। डेड स्किन हटाने, पोर्स साफ करने और प्राकृतिक निखार के लिए यह काफी कारगर उपाय है। यह सनबर्न, डार्क स्पॉट्स, हाइपरपिगमेंटेशन और बढ़ती उम्र की बड़ी परेशानी जैसे झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है।

कैसे बनाएं फेस पैक

ताजा एलोवेरा जेल: 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच

बनाने और लगाने का तरीका

  • एक कांच की कटोरी में एलोवेरा जेल और हल्दी को अच्छी तरह मिला लें जब तक कि यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए।
  • इसके बाद अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश या गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें।
  • इस पैक की एक पतली परत चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे 10 से 15 मिनट तक सूखने दें।
  • हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और अंत में ठंडे पानी के छींटे मारें ताकि पोर्स बंद हो जाएं।

इस तरह हल्दी और एलोवेरा का इस्तेमाल करने से चेहरे की चमक वापस आती है और दाग धब्बों की समस्या भी कम की जा सकती है। हफ्ते में एक या दो बार इसका इस्तेमाल जरूर करें। अगर आपको स्किन संबंधित कोई समस्या है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी