होली पर आउटफिट दिखाते हुए महिला (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

Holi 2026: होली पर आउटफिट चुनते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना रंग का मजा बन जाएगा सजा!

Holi Outfit Tips: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है, लेकिन गलत आउटफिट का चुनाव आपके लिए परेशानी बन सकता है। कई बार लोग फैशन के चक्कर में ऐसे कपड़े चुन लेते हैं जो असहज महसूस कराते हैं।

प्रीति शर्मा

 Holi Outfit Mistakes: रंगों का त्योहार होली खुशियां और मस्ती लेकर आता है लेकिन अक्सर हम परफेक्ट लुक के चक्कर में कपड़ों के चुनाव में बड़ी चूक कर जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपका पसंदीदा फैब्रिक गीला होने के बाद पारदर्शी हो सकता है या भारी जींस आपकी मस्ती में खलल डाल सकती है। सुरक्षित और स्टाइलिश के लिए इन होली आउटफिट मिस्टेक्स से बचना बेहद जरूरी है।

होली के हुड़दंग में हम अक्सर पुराने या सफेद कपड़ों को प्राथमिकता देते हैं लेकिन डिजिटल युग और सोशल मीडिया के दौर में आपका होली लुक आरामदायक होने के साथ-साथ सुरक्षित भी होना चाहिए। अगर आप इस होली पर खरीदारी करने जा रहे हैं या अपना वार्डरोब सेट कर रहे हैं तो इन बड़ी गलतियों को सुधारना न भूलें।

पतले सफेद कपड़ों का मोह छोड़ें

सफेद रंग होली की पहचान है लेकिन बहुत पतला सूती कपड़ा गीला होते ही पारदर्शी हो जाता है। यह आपको भीड़ में असहज कर सकता है। अगर आप सफेद पहनना ही चाहते हैं तो मोटे कॉटन या लिलन का चुनाव करें और अंदर डार्क शेड के बॉडी-फिट कपड़े जरूर पहनें।

डेनिम और भारी फैब्रिक से तौबा

अक्सर लोग पुरानी जींस पहनकर होली खेलने निकल जाते हैं। जींस गीली होने के बाद बहुत भारी हो जाती है जिससे दौड़ना या ज्यादा देर तक खड़ा रहना मुश्किल हो जाता है। इसके बजाय नायलॉन के शॉर्ट्स, पजामा या हल्के रेयॉन के प्लाजो पहनें जो जल्दी सूख जाते हैं और हल्के रहते हैं।

होली खेलते हुए तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

फिटिंग पर दें खास ध्यान

बहुत ढीले (Oversized) कपड़े पानी पड़ने पर लटक जाते हैं और कहीं भी फंस सकते हैं जिससे चोट लगने का डर रहता है। वहीं बहुत ज्यादा टाइट कपड़े गीले होकर शरीर से चिपक जाते हैं और स्किन रैशेज का कारण बनते हैं। हमेशा सेमी-फिट कपड़ों का चुनाव करें।

सिंथेटिक बनाम कॉटन का भ्रम

सिंथेटिक कपड़े रंगों को सोखते नहीं हैं जिससे रंग आपकी त्वचा के सीधे संपर्क में देर तक रहता है और एलर्जी कर सकता है। हालांकि पूरी तरह से शुद्ध कॉटन गीला होने पर भारी हो जाता है। सबसे अच्छा विकल्प ब्लेंडेड फैब्रिक है जो कंफर्ट और सेफ्टी का सही मिश्रण है।

फुटवियर और एक्सेसरीज की अनदेखी

कपड़ों के साथ-साथ आपके जूते भी अहम हैं। हील्स या चप्पल पहनकर गीले फर्श पर फिसलने का खतरा रहता है। हमेशा ग्रिप वाले स्नीकर्स या रबर सैंडल पहनें। साथ ही कीमती घड़ी या ज्वैलरी पहनने की गलती न करें क्योंकि रंगों के केमिकल इन्हें हमेशा के लिए खराब कर सकते हैं।

होली का असली मजा तभी है जब आप बिना किसी हिचकिचाहट के झूम सकें। इसलिए फैशन के साथ-साथ अपनी प्राइवेसी और कंफर्ट का ध्यान रखें।

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस