अर्थराइटििस डे फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

World Arthritis Day 2026: सुबह की जोड़ों में अकड़न को न समझें मामूली परेशानी, जानें क्या है इसकी वजह

World Arthritis Day: सुबह उठते ही हाथ-पैर, घुटनों या उंगलियों में अकड़न महसूस होना कई लोगों की समस्या हो सकती है। लगातार दर्द, सूजन और लंबे समय तक रहने वाली अकड़न गठिया का संकेत भी हो सकती है।

रीता राय सागर

Morning Joint Stiffness: हर साल 12 अक्टूबर को वर्ल्ड आर्थराइटिस डे मनाया जाता है। अर्थराइटिस डे के बारे में जागरूकता फैलाने का उद्देश्य गठिया और मांसपेशियों व जोड़ों से जुड़ी बीमारियों के बारे में लोगों को बताना है।

कई लोगों को सुबह सोकर उठने के बाद हाथों, उंगलियों, घुटनों या पैरों के जोड़ों में अकड़न महसूस होती है। बिस्तर से चीने उतरने और शुरु के कुछ घंटे अपने सामान्य काम को करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शुरुआत में इसे थकान, उम्र बढ़ने या सोने के गलत तरीके से जोड़कर नजरअंदाज किया जाता है। हालांकि, अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है या इसके साथ दर्द और सूजन भी है, तो इसके मूल कारणों को समझना जरूरी है।

सुबह उठते ही जोड़ों में अकड़न क्यों होती है?

जोड़ों में अकड़न के कई कारण हो सकते हैं। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे-खड़े या सोए रहना, जोड़ों पर अधिक दबाव पड़ना या ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्या के कारण भी ऐसा महसूस हो सकता है। वहीं, रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी सूजन से जुड़ी बीमारी में सुबह के समय अकड़न अधिक हो सकती है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटॉइड आर्थराइटिस में अंतर

ऑस्टियोआर्थराइटिस: इसमें जोड़ों की हड्डियों के सिरों को ढकने वाली सुरक्षा परत यानी कार्टिलेज धीरे-धीरे प्रभावित होती है। इससे खासकर घुटनों, कूल्हों और हाथों के जोड़ों में दर्द, अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है। सुबह की अकड़न अक्सर कुछ समय में कम हो जाती है।

रूमेटॉइड आर्थराइटिस: यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से जोड़ों की अंदरूनी परत पर हमला करने लगता है। इससे दर्द, सूजन और अकड़न होती है। इसमें सुबह की अकड़न अक्सर लंबे समय तक बनी रहती है और हाथों-पैरों के छोटे-छोटे जोड़ों पर दोनों तरफ असर पड़ता है।

जोड़ों की अकड़न के साथ दिखने वाले लक्षण

  • जोड़ों में लगातार दर्द या सूजन रहना।

  • उंगलियों या हाथों को मोड़ने में परेशानी होना।

  • जोड़ों में गर्माहट या छूने पर दर्द महसूस होना।

  • सुबह उठने के बाद अकड़न 30 मिनट से अधिक बने रहना।

  • दोनों हाथों या पैरों के जोड़ों में एक साथ परेशानी होना।

  • थकान और कमजोरी के साथ जोड़ों में दर्द होना।

जोड़ों में अकड़न होने पर क्या करें?

  • सुबह उठने के बाद हल्की एक्टिविटी और आरामदायक गति से जोड़ों को धीरे-धीरे मूव करना मददगार होता है।

  • नियमित रूप से हल्का व्यायाम करें।

  • लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने से बचें। हालांकि, दर्द बढ़ने पर जोर लगाकर व्यायाम न करें।

  • अगर अकड़न बार-बार हो रही है, दो सप्ताह में सुधार नहीं होता या रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

  • अचानक किसी जोड़ में तेज दर्द, सूजन और गर्माहट के साथ बुखार हो, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत