भुना मखाना खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

ठंड के मौसम में बेस्ट हेल्दी स्नैक्स है मखाना, जानिए इसके सेवन के जबरदस्त फायदे

Roasted Makhana Winter Snacks: शरीर में एनर्जी की कमी भी महसूस होती है। इस मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए भुना मखाना सबसे एक हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता साबित होता है।

दीपिका पाल

Benefits of Roasted Makhana: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का सही तरीके से ख्याल रखना जरूरी है। इस मौसम में कई चीजें हेल्दी मिलती है जो ठंड के तापमान में शरीर को गर्म रखती है। सर्दियों के मौसम में अपच, कब्ज, गैस समेत पेट की कई परेशानियां होने लगती हैं। वहीं पर शरीर में एनर्जी की कमी भी महसूस होती है। इस मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए भुना मखाना सबसे एक हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता साबित होता है। चलिए जानते है, भुना मखाना खाने के खास फायदों के बारे में।

इन पोषक तत्वों से भरपूर होता है मखाना

यहां पर मखाने की बात की जाए तो, यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है। रोजाना एक मुट्ठी भुना मखाना खाने से पाचन दुरुस्त रहता है, एनर्जी बनी रहती है और अनहेल्दी क्रेविंग भी कम होती है। इसके अलावा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने सर्दियों में भुने मखाने को नाश्ते का सबसे बेस्ट ऑप्शन माना है। सर्दियों में सेहत को सही रखने के लिए एक मुट्ठी भुने हुए मखाने का सेवन करें, यह शरीर की एनर्जी बनाए रखते हैं और क्रेविंग को कम करते हैं। हेल्दी भुना मखाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पेट को ठीक रखता है और शरीर को कई फायदे पहुंचाता है।

जानिए भुना मखाना खाने के फायदे

यहां पर भुना मखाना खाने से फायदे कई सारे मिलते है जिसके बारे में बताया गया है, जो इस प्रकार है...

1- भुने मखाने में भरपूर रूप से फाइबर होता है जो पाचन के लिए सही पोषक तत्व है। इसका सेवन करने से कब्ज दूर होता है और पेट को भी ठीक करने का काम करता है इसके लिए आप सर्दियों के मौसम में इस हेल्दी स्नैक्स को जरूर खाएं।

2-भुने मखाने में पोषक तत्वों के रूप में कम कैलोरी और हाई फाइबर होती है, इसका सेवन करने से जिस वजह से भूख कम लगती है। इसे वजन घटाने वालों के लिए सबसे हेल्दी स्नेक्स माना गया है। कहते है कि, सर्दियों में मखाना खाने से थकान दूर होती है और दिन भर एनर्जी बनाए रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है। यही नहीं, यह कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों और दांत को मजबूत बनाता है।

3-इस हेल्दी स्नैक्स को त्वचा के लिए भी हेल्दी माना गया है। दरअसल भुना मखाना एंटी-एजिंग फॉर्मूला होता है जो त्वचा को हेल्दी बनाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं और उम्र के प्रभाव को कम करते हैं।

4- मखाने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है। जिंक और अन्य मिनरल्स रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं।

जानिए मखाने को खाने का तरीका

यहां पर मखाने खाने का तरीका बेहद आसान होता है। एक मुट्ठी मखाने को घी या बिना तेल के भून लें। इसमें स्वाद के अनुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, या चाट मसाला डालकर खाएं। इसे मीठा बनाने के लिए गुड़ या शहद मिला सकते हैं।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए हेल्दी

विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में रोजाना एक मुट्ठी भुना मखाना खाने से शरीर गर्म और सेहत अच्छी बनी रहती है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में न खाएं और अगर कोई एलर्जी हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

आईएएनएस के अनुसार

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी