मेथी के पत्तों के हेल्थ बेनिफिट्स (सौ.सोशल मीडिया)
हेल्थ

मेथी के पत्तों को क्यों कहा जाता है सेहत का खजाना? जानें खाने से शरीर को मिलने वाले 4 बड़े फायदे

Methi Leaves: मेथी का साग खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, फाइबर, विटामिन और कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जानें मेथी के पत्ते खाने के 4 बड़े फायदे।

सीमा कुमारी

Leaves Health Benefits : मेथी सर्दियों के मौसम में आने वाली एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। मेथी के पत्तों में विटामिन C, विटामिन A, विटामिन K, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। ऐसे में आइए जानते है मेथी के पत्तों के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में-

मेथी साग से सेहत को होने वाले लाभ

खून की कमी से बचाव

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, मेथी साग खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसके पत्तों में आयरन और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाकर हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर करता है कंट्रोल

आपको बता दें, मेथी साग खाने से शरीर में खून की कमी के अलावा ब्लड शुगर भी कंट्रोल करता है। मेथी के पत्तों में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर और बायो-एक्टिव कंपाउंड्स कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करते हैं। यह इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार कर इंसुलिन स्पाइक को रोकता है।

स्किन और बालों के लिए बड़ा फायदेमंद

यह स्किन और बालों के लिए भी बड़ा फायदेमंद बताया गया है। मेथी में एंटीऑक्सीडेंट और लेसिथिन होते हैं, जो स्किन की समस्याओं जैसे मुहांसे और दाग-धब्बे को कम करने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। अगर आप मुहांसे और दाग-धब्बे के साथ झड़ते बालों से परेशान है तो आप अपनी डाइट में मेथी साग जरूर शामिल करें।

कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ के लिए बड़ा असरदार

मेथी साग का सेवन कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ के लिए बड़ा असरदार बताया गया है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और सैपोनिन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।

मेथी का सेवन कैसे करें?

मेथी के पत्तों को ज्यादा उबालने या ज्यादा पकाने से बचें ताकि इसके हीट सेंसिटिविटी विटामिन C और फोलेट बने रहते हैं। इसे हल्की भाजी, दाल, पराठे/रोटी के आटे में मिलाकर, या सूप/स्मूदी के रूप में ले सकते हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा