बढ़ती उम्र में किन फलो का सेवन फायदेमंद ( सौ.सोशल मीडिया ) 
हेल्थ

बढ़ती उम्र में खास कर ये फल शरीर को देते हैं खास एनर्जी और इम्युनिटी पावर

हर फल की अपनी-अपनी खासियत होती है। ऐसे ही कुछ ऐसे फल भी हैं, जिनके सेवन से न सिर्फ हार्ट हेल्दी होता है, बल्कि उम्र भी बढ़ती है।

सीमा कुमारी

हर कोई चुस्त और दुरुस्त रहना चाहता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ ही कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का बढ़ना और शरीर में कमजोरी, जल्दी थकान महसूस होना सामान्य सी बात है। खासकर 50 की उम्र के बाद, हड्डियों को मजबूत, पाचन शक्ति, दिल की सेहत और इम्यूनिटी का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में सही खानपान आपके स्वास्थ्य को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

ऐसे तो सारे ही फ्रूट्स हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ऐसे कुछ फ्रूट्स हैं जिनका सेवन अगर सीनियर सिटिजन्स करें तो काफी लाभदायक हो सकता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ फलों के बारे में जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ताकत भी देते हैं।

सेब का सेवन

ऐसा माना जाता है कि सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत, इम्युनिटी और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह बढ़ती उम्र में शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।

अनार का सेवन

अनार में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम भरपूर होते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं और खून की कमी दूर करते हैं। यह बढ़ती उम्र में थकावट और कमजोरी से लड़ने में मदद करता है। इसलिए यह बढ़ती उम्र के लोगों को जरूर खाना चाहिए।

डायबिटीज ही नहीं सेहत को तंदुरुस्त बनाए रखने में नीम की पत्ती है लाजवाब

पपीता का सेवन

पपीता फाइबर और एंजाइम से भरपूर होता है, जो कि पाचन को बेहतर बनाता है। पपीता का सेवन 50 की उम्र वाले लोगों को जरूर करना चाहिए। यह पाचन को बेहतर करता है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

नींबू का सेवन

ऐसा माना जाता है कि नींबू विटामिन C का अच्छा स्रोत है। नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। रोजाना गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर फ्रेश और एक्टिव रहता है।

किशमिश का सेवन

किशमिश ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में मदद करता है। रोज थोड़ी मात्रा में किशमिश खाना फायदेमंद होता है।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO