दूध में क्या डालकर पीना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

इनमें से कोई भी एक चीज दूध में मिलाकर हर रोज़ पीने से बढ़ेगी शरीर की ताकत, बदल-बदल कर पीना भी रहेगा फायदेमंद

दूध का सेवन करना न सिर्फ बच्चों बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए बेहद जरूरी होता हैं। अगर आप दूध में इस चीज को मिलाकर पीते है तो आपकी हड्डियां फौलादी बन सकती है।

सीमा कुमारी

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और खाने पीने की गलत आदतों के कारण हड्डियों में जरूरी मिनिरल्स की मात्रा कम होने लगती है, जिसके कारण बोन डेंसिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स कैल्शियम युक्त खाने पीने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर दूध पीने की सलाह दी जाती है।

दूध को पोषण का खजाना कहा जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। अगर आप दूध में इस चीज को मिलाकर पीते है तो आपकी हड्डियां फौलादी बन सकती है। ऐसे में आइए जानते है हड्डियों को फौलादी बनाने के लिए दूध में क्या मिलाकर पीना चाहिए?

दूध में क्या डालकर पीना चाहिए :

मखाना

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, हड्डियों को फौलादी बनाने के लिए दूध में मखाना डालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। आपको बता दें, मखाना भी हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं।

खासतौर पर, मखाने में कैल्शियम तो होता ही है, साथ ही इसमें मैग्नीशियम और फास्फोरस भी होता है। ये दोनों तत्व भी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है, जबकि फास्फोरस हड्डियों को बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

हल्दी

दूध में हल्दी मिलाकर पीने से इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है और शरीर को ताकत मिलती है। यह पेय यानी ड्रिंक खासकर सर्दी और खांसी से बचाव में कारगर होता है।

अश्वगंधा

दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीने से भी शरीर को ताकत मिलती है। बता दें, अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो तनाव को कम करने और ताकत बढ़ाने में मदद करती है। अश्वगंधा पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से शारीरिक और मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है।

खजूर

दूध में खजूर मिलाकर पीने से भी शरीर को मिलती है। खजूर आयरन, कैल्शियम और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। दूध में छुहारे मिलाकर पीने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और ताकत बढ़ती है।

बादाम

दूध में बादाम डालकर भी पीना बड़ा फायदेमंद होता हैं। इससे सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। बादाम प्रोटीन, विटामिन ई और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत हैं। रातभर पानी में भिगोए हुए बादाम को पीसकर दूध में मिलाकर पीने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और एनर्जी में सुधार होता हैं। इसलिए बड़े बुज़ुर्ग अक्सर दूध के साथ बादाम खाने की सलाह देते हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब