दालचीनी के पानी से होने वाले फायदे (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

दालचीनी का पानी वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर इन मामलों के लिए वरदान!

सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी पीने से शरीर को ढेरों मिलते है। इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करने से हार्ट, पाचन, वजन और इम्यूनिटी को बेहतर बनाया जा सकता है।

सीमा कुमारी

देश में मानसून के आगमन के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम ,थकान ,कमजोरी और पेट से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। ऐसे में अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो आपकी रसोई में रखा एक मसाला आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है, वो है दालचीनी।

आज हम आपको दालचीनी के पानी से होने वाले फायदे बताने जा रहे है जो आपको बदलते मौसम में होने वाले मौसमी बीमारियों से बचा सकता है। आइए जानते हैं दालचीनी के पानी से होने वाले फायदों के बारे में।

दालचीनी के पानी से होने वाले फायदे :

इम्यूनिटी करे बूस्ट

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, दालचीनी के पानी से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। बता दें, दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है। रोजाना इसका सेवन करने से वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत मिलती है।

शुगर लेवल को करे कंट्रोल

आपको बता दें, दालचीनी के पानी से इम्यूनिटी पावर ही नहीं बढ़ती है। बल्कि शुगर लेवल भी कंट्रोल रह्ती है। आपको बता दें, दालचीनी इंसुलिन की संवेदनशीलता को सुधारती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी दालचीनी का पानी बेहद फायदेमंद होता है।

सर्दी-खांसी में राहत

जैसा कि आप जानते है कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार होना आम बात है। ऐसे में दालचीनी पानी आपको मौसमी बीमारियों से बचा सकता है। खासकर सर्दी-जुकाम और बुखार में। गले को आराम देने और बलगम को बाहर निकालने में दालचीनी पानी मदद करता है।

बारिश के मौसम में कैसे रखें अपनी त्वचा का केयर, जानिए सिंपल टिप्स

स्किन को बनाए ग्लोइंग और हेल्दी

दालचीनी के पानी से स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाया जा सकता है। दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और मुहांसे भी कम होते है। अगर आप स्किन से जुड़ी प्रोब्लेम्स से परेशान है तो आप के लिए दालचीनी का पानी फायदेमंद हो सकता है।

वजन घटाने में कारगर

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो दालचीनी पानी आपकी मदद कर सकता है। यह भूख को कंट्रोल करके रखता है।

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

दालचीनी का पानी पेट की जलन, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक