जीवन रक्षक औषधि है हल्दी (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

आयुर्वेद में गुणों का खजाना है हल्दी, सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर रोगों से लड़ने में करती है मदद

Benefits of Turmeric: हल्दी आयुर्वेद की सबसे खास औषधि में से एक है जो बहुत सारे गुणों से भरपूर होने के साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।

दीपिका पाल

Benefits of Turmeric: आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां और प्राकृतिक मसाले मौजूद है जो किसी ना किसी रूप में आपके जीवन में भूमिका निभाते है। हम बात कर रहे है, हल्दी की, यह आयुर्वेद की सबसे खास औषधि में से एक है जो बहुत सारे गुणों से भरपूर होने के साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।'हरिद्रा' के अलावा हल्दी को लौंगा, कुरकुमा, और गौरी वट्ट विलासनी के नाम से भी जाना जाता है। खास बात ये है कि खाने और सेहत के अलावा धर्म से भी हल्दी का गहरा नाता है। चाहे पूजा हो या कोई भी मंगलकार्य, हल्दी हर जगह अपनी भागीदारी निभाती है।

पोषक तत्वों से भरपूर होती है हल्दी

हल्दी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें ही करक्यूमिन, करक्यूमिनोइड्स, तेल, आयरन, पानी और वसा भी होती है। इसके सभी गुण किसी न किसी रूप में सेहत के लिए फायदेमंद होते है। हल्दी के करक्यूमिन गुण की बात की जाए तो, यह शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है और सुनहरा रंग देने का काम करता है। इसके अलावा कई रोगों से लड़ने में हल्दी का सेवन बेहद जरूरी है। करक्यूमिन एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कैंसर जैसे रोगों से लड़ने में सहायक है। इसके अलावा शरीर में किसी तरह की सूजन या गठिया की परेशानी को भी हल्दी कम करने में मदद करती है। स्किन और दिल के लिए भी हल्दी फायदेमंद होती है।

इन फायदों के लिए करें हल्दी का सेवन

आयुर्वेद में हल्दी का अलग स्थान है जो कई तरह के फायदे दिलाती है।

1- आयुर्वेद में हल्दी को प्राकृतिक गुणों से भरपूर माना गया है। यहां पर हल्दी शरीर के तीनों दोषों को संतुलित करती है, जिसमें कफ प्रवृत्ति और वात को कम करती है। इसके अलावा सदियों से हल्दी का इस्तेमाल घावों को ठीक करने में होता रहा है क्योंकि हल्दी घाव को भरने के साथ-साथ घाव के संक्रमण को भी कम करती है और पाचन को दुरुस्त करती है।

2- हल्दी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तो वहीं पर सर्दी से बचने में मदद करती है। सर्दी के मौसम में इसका फायदा लेने के लिए आप एक खास तरह की औषधि अपना सकते है। सर्दी से बचने के लिए हल्दी और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी को एक चम्मच शहद के साथ लें, इससे गला और कफ भी साफ होगा। हल्दी का काढ़ा कई संक्रमित करने वाले रोगों से निजात दिलाने में सहायक है।

3- हल्दी में अन्य औषधियों को मिलाने से सेहत में फायदा मिलता है। यहां पर हल्दी में अदरक, तुलसी, शहद और काली मिर्च मिलाकर काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम, बुखार और गले में होने वाली दिक्कतों से बचाव करता है। इसके अलावा शरीर को शक्ति प्रदान करने का काम हल्दी करती है।

4- हल्दी का सेवन आप रोजाना तरीके से कर सकते है। इसके लिए आप हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें।हल्दी वाला दूध शरीर को अंदर से गर्म करता है, शरीर के अंदर की सूजन को कम करने में मदद करता है और अंदरुनी घावों को भरने में मदद करता है। इसके लिए रात के समय दूध में आधा चम्मच हल्दी को उबालकर लें। इसके अलावा हल्दी का लेप घावों को ठीक करता है और सौंदर्य को भी बढ़ाता है।

आईएएनएस के अनुसार

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?