जानिए सफलता के टिप्स(सोशल मीडिया) 
हेल्थ

विद्यार्थी के लिए ये आदतें हैं सफलता की कुंजी, पालन करने वाले पाएंगे नित नई मंजिलें

स्टूडेंट लाइफ में जरूरी कामों को पहले करने की आदत काफी मददगार साबित होती है। इससे कभी आपको काम नहीं होने के कारण परेशानी में नहीं फंसना पड़ेगा। यह आदत जीवन भर आपके बहुत काम आएगी।

दीपिका पाल

किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अच्छी आदतें (Habits) का होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि, ये अच्छी आदतें हमें अपने लक्ष्यों को पाने में मदद करती है। इन आदतों का असर हमारे जीवन के हर क्षेत्र में पड़ता है। इससे फिजिकल हेल्थ से लेकर मेंटल हेल्थ भी शामिल है। अगर आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो ऐसे में आइए जानें कौन सी वे आदतें हैं, जो हमें बेहतर स्टूडेंट बनाती हैं, जिससे लाइफ में सक्सेस पाना हो जाता है आसान।

इन बातों को याद रख लें विद्यार्थी

1- एक्सपर्ट्स के अनुसार, सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे जरूरी मंत्र है-'कड़ी मेहनत'। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। बिना कड़ी मेहनत के आपको सफलता कभी नहीं मिल सकती है। इसके लिए एक स्पष्ट लक्ष्य बनाकर लगातर प्रयास करने पड़ेंगे। लक्ष्य के प्रति कड़ी मेहनत करने से राह में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

2-आत्म अनुशासन या सेल्फ डिसिप्लिन सबसे जरूरी आदत हैं। यह हमें अपने लक्ष्य पर फोकस करने में मदद करता हैं। हमारे चारों तरफ ऐसी चीजों की कमी नहीं है जो हमे समय बर्बाद करने जैसी चीजों के प्रति आकर्षित करते हैं, लेकिन उसे समय हमें सेल्फ डिसिप्लिन फोकस रहने में मदद करता है।

3-स्टूडेंट लाइफ में जरूरी कामों को पहले करने की आदत काफी मददगार साबित होती है। इससे कभी आपको काम नहीं होने के कारण परेशानी में नहीं फंसना पड़ेगा। यह आदत जीवन भर आपके बहुत काम आएगी।

4-एक्सपर्ट्स की मानें तो, असफलता को चुनौती समझना सफलता प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंत्र है। यह एक आदत हार से निराश होने से बचाती है। असफलता के घबराने की बजाय इन्हें चुनौती के रूप में स्वीकारने से आगे बढ़ने की राह खुलती जाती है।

5-अपने पढ़ाई-लिखाई की चीजों को लेकर कमरे तक को व्यवस्थित और मेंटेन रखने की आदत छात्रों के जीवन में बहुत अहम है। यह आपको आनी चीजों की केयर करना सिखाता है और जीवन को भी व्यवस्थित रखने में मदद करता है। लेखिका-सीमा कुमारी

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO