भिंडी का पानी पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

भिंडी का पानी पीने की सलाह क्यों दी जाती है, जानिए कैसे बनाएं और क्या हैं इसके फ़ायदे

Okra Water Benefits:आपको बता दें, भिंडी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है। इसका पानी भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है।

सीमा कुमारी

 Bhindi Ka Pani Pine Ke Fayde : भ‍िंडी एक ऐसी सब्जी है। जिसे अमूनन हर कोई खाना पसंद करता है। चाहे बच्चे या बड़े हो। पोषक तत्वों से भरपूर इसकी सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। यह बेहतरीन स्वाद के साथ शरीर को सेहतमंद रखने में भी मदद करती है।

आपको बता दें, भिंडी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है। इसका पानी भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट भिंडी का पानी पीना पेट और पाचन को बेहतर बनाता है, भूख नियंत्रित रखता है, ब्लड शुगर को स्थिर करता है, त्वचा को हेल्दी बनाता है और ऊर्जा को लंबे समय तक बनाए रखता है। ऐसे में आइए जानिए भिंडी का पानी पीने के फायदे।

सबसे पहले कैसे बनाएं भिंडी का पानी-

भिंडी का पानी बनाने के लिए 2-3 ताजी भिंडी को लंबाई में काटकर एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

भिंडी का पानी पीने से मिलते है कई फायदे

एक्सपर्ट्स के अनुसार, भिंडी में घुलनशील फाइबर और म्यूसिलेज होता है, जो पानी में मिलकर जेल जैसा बन जाता है। यही गुण इसे खास बनाते हैं और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

पाचन तंत्र को करता है दुरुस्त

भिंडी का पानी पीने का सबसे पहला फायदा यह है कि यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से राहत मिलती हैं। अगर आप पेट से जुड़ी प्रोब्लेम्स से जूझ रहे है तो इसका सेवन जरूर करें।

त्वचा के लिए भी फायदेमंद

आपको बता दें, भिंडी का पानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट, मैग्नीशियम और पोटैशियम त्वचा की सेहत में सहायक हैं। बेहतर हाइड्रेशन, सुधरा हुआ पाचन और स्थिर ब्लड शुगर मिलकर त्वचा को ताजगी और फ्रेशनेस देते हैं, जिससे पिंपल्स कम और ग्लो बढ़ सकता है।

ब्लड शुगर को करता कम

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भिंडी का पानी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पानी ब्लड शुगर कम करने में आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि यह ग्लूकोज के अब्जॉर्प्शन को कंट्रोल करता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

आंखों को रखता हेल्दी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि, रोजाना भिंडी के पानी पीने से आपकी आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। विटामिन A और बीटा-कैरोटीन, अच्छे विजन बनाए रखने और मोतियाबिंद जैसी उम्र से जुड़ी आंखों की समस्याओँ की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण हैं।

किडनी फंक्शन सुधारे

अगर आप रोजाना भिंडी का पानी पीते हैं, तो भिंडी में मौजूद कंपाउंड के कारण किडनी में पथरी नहीं होती। भिंडी के पानी से आपकी किडनी की फंक्शनिंग को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है, जो किडनी की सफाई में सहायक हो सकता है।

इम्युनिटी पावर बढ़ाता

पोषक तत्वों से भरपूर भिंडी का पानी विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करके संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

आईएएनएस के अनुसार

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी