हाई बीपी की समस्या पर आई स्टडी (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खास तोहफा, अब इन दो दवाओं का सिंगल डोज करेगा बीमारी पर मार

हाई बीपी की बीमारी के मामले हर किसी व्यक्ति में देखने के लिए मिल जाते है इस काबू पाने के लिए लोग महंगी दवाईयों का सहारा लेते है। हाल ही में इस हाई बीपी की समस्या को लेकर एक नई स्टडी सामने आई है।

दीपिका पाल

Blood Pressure Health: दुनियाभर में कई बड़ी बीमारियों के खतरे देखने के लिए मिलते हैं जहां पर कैंसर के बाद हाई ब्लड प्रेशर की समस्या सबसे बड़ी और भयंकर है। इस बीमारी के मामले हर किसी व्यक्ति में देखने के लिए मिल जाते है इस काबू पाने के लिए लोग महंगी दवाईयों का सहारा लेते है। हाल ही में इस हाई बीपी की समस्या को लेकर एक नई स्टडी सामने आई है।

इसके मुताबिक अब दवाईयों का संयोजन मिलता है। इस दवाईयों के इस्तेमाल से बीमारी से बचा जा सकता है।

जानिए क्या कहती है स्टडी

यहां पर हाल ही में आई स्टडी के अनुसार, एम्स और इंपीरियल कॉलेज लंदन ने हाई बीपी की समस्या पर एक रिसर्च की थी इसमें बीपी की समस्या को कम करने को लेकर उपाय खोजे गए। इसमें व्यक्तियों के शरीर में अनियंत्रित हो रहे हाई बीपी को कंट्रोल में लाने के लिए दो-दो दवाईयों को एक साथ मिलाकर एक दवाई तैयार की गई इसके सिंगल डोज का इस्तेमाल जब प्रभावित लोगों पर किया गया तो इसके परिणाम में यह दवा काफी प्रभावशाली रही यानि करीबन 70 प्रतिशत तक मरीजों के इलाज के लिए इसे सफल माना गया है।

ऐसा माना गया है कि, भारत में बीपी के मरीजों के इलाज के लिए हम इस दवाई के सिंगल डोज को लेते हैं तो काफी हद तक बीमारी को कंट्रोल कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

इन दवाओं पर हुई स्टडी

यहां पर बीपी की समस्या को लेकर दवाईयों को लेकर स्टडी की गई है। इसमें दो दवाओं के कॉम्बिनेशन के तीन अलग-अलग बैच थे। इनमें एक डोज थी एमलोडिपाइन+पेरिंड्रोपिल, दूसरी- एमलोडिपाइन+इंडापामाइड और तीसरा बैच इंडापामाइड+पेरिंड्रोपिल का था। हालांकि, तीनों में सफल कौन सी हुई है, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा बताते चलें कि, इन दवाईयों को लेकर करीबन भारत के लगभग 35 क्षेत्रों में 1,981 लोगों पर यह स्टडी की गई थी। इसमें दवाई के सफल परिणाम देखने के लिए मिले हैं तो वहीं पर इसके 3 प्रतिशत के करीब साइड इफेक्ट्स भी देखने के लिए मिले है।

पहले इस तरह ही दवाईयों के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया गया था लेकिन कोई खास असर देखने के लिए मिला है। लेकिन हाल ही में की गई स्टडी से बीपी के मरीज को फायदा मिलेगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज