क्विनोआ सुपरफूड (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

गेहूं की बजाय इस अनाज की रोटी है हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

Quinoa Roti: गेहूं की रोटी की बजाय क्विनोआ की रोटी हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर मानी जाती है। इसमें फाइबर और पोषक तत्व अधिक होने के कारण हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है और दिल स्वस्थ रहता है।

सीमा कुमारी

Superfood For Heart: आमतौर पर भारतीय घरों में गेहूं के आटे की रोटी सबसे ज्यादा खाई जाती है और बिना रोटी के हमारी थाली अधूरी सी लगती है। यह हमारे दैनिक भोजन का अहम हिस्सा रही है। लेकिन बदलती जीवनशैली और फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण लोग अब अपने खानपान में बदलाव कर रहे हैं। ऐसे में अब लोग क्विनोआ की रोटी को अपने डाइट में शामिल कर रहे हैं।

क्विनोआ को सुपरफूड बताया गया हैं

आयुर्वेद में क्विनोआ को सुपरफूड बताया गया हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और अन्य जरूरी विटामिन से पाए जाते है। यही वजह है कि इसे आज सुपरफूड कहा जाता है। बता दें कि अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में क्विनोआ रोटी की मांग बढ़ी है, लेकिन सच यह है कि दक्षिण अमेरिका में इसे हजारों सालों से उगाया और खाया जाता रहा है।

क्विनोआ को डाइट में शामिल करने के क्या है फायदे

  • डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते है कि, क्विनोआ की रोटी खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद है। अगर आप रोजाना क्विनोआ से बनी रोटी को डाइट में शामिल करते हैं, तो यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है।

  • पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत

क्विनोआ में कई अनाजों से कई गुणा ज्यादा फाइबर होता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या कम करता है। साथ ही, क्विनोआ की रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या है उन्हें क्विनोआ की रोटी को अपनी डाइट जरूर शामिल करना चाहिए।

  • वजन घटाने में कारगर

क्विनोआ की रोटी खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए क्विनोआ की रोटी किसी वरदान से कम नहीं है। एक स्टडी में पाया गया है कि क्विनोआ मोटापे को भी कम करने का एक बेहतरीन सुपरफूड है। अगर आप भी बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं, तो क्विनोआ की रोटी को डाइट में जरूर शामिल करें।

  • हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा

दिल के मरीजों के लिए क्विनोआ रोटी को डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद माना गया है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि क्विनोआ खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार है।

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ