अनार फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Pomegranate Health Alert: इन 5 तरह के लोगों को अनार खाने से पहले बरतनी चाहिए सावधानी, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Pomegranate Benefits: अनार में सेहत के लिए फायदेमंद फल है, लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानें किस तरह के लोगों को अनार खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

रीता राय सागर

Pomegranate Side Effects: अनार को पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल माना जाता है और सामान्य मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य परिस्थितियों में अनार या अनार के जूस का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। इसकी वजह पोटैशियम, नेचुरल शुगर और कुछ दवाओं के साथ मिलकर होने वाले रिएक्शन हो सकते है।

जानिए किन लोगों को अनार के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

सर्जरी कराने वाले लोग

डॉक्टरों के अनुसार, अनार कुछ एनेस्थीसिया की दवाओं के साथ इंटरैक्ट कर सकता है और शरीर में रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इससे सर्जरी के दौरान कठिनाई और अधिक ब्लड लॉस होने का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए कई डॉक्टर सर्जरी से कम से कम दो सप्ताह पहले अनार का सेवन बंद करने की सलाह देते हैं।

कुछ खास दवाएं लेने वाले लोग

CYP3A4 और CYP2C9 जैसे एंजाइम कई दवाओं के मेटाबॉलिज्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुछ शोध के अनुसार, अनार का जूस इन एंजाइमों की गतिविधि को प्रभावित करता है।

इसके अलावा, अनार ACE inhibitors, बीटा-ब्लॉकर्स, एंटी कॉगुलेंट्स और स्टेटिनस जैसी कुछ दवाओं के साथ भी इंटरैक्ट कर सकता है। ऐसा होने पर अनार में मौजूद कुछ यौगिक लिवर द्वारा इन दवाओं के मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं, जिससे दवाएं शरीर में अधिक समय तक रह सकती हैं। इसलिए अगर आप नियमित रूप से कोई दवा लेते हैं, तो डाइट में अनार या अनार का जूस शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग

अनार एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करने में भूमिका निभाते हैं। लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से कम रहता है, उन्हें अधिक मात्रा में अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत ज्यादा सेवन करने पर ब्लड प्रेशर और कम हो सकता है, जिससे धुंधला दिखाई देना, चक्कर आना, बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्थिति में यह खतरनाक भी हो सकता है।

पाचन संबंधी समस्या वाले लोग

अनार में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो सामान्य तौर पर पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन संवेदनशील पेट वाले कुछ लोगों में इसका सेवन परेशानी पैदा कर सकता है। अनार में मौजूद टैनिन कुछ लोगों में आंतों में जलन या असहजता पैदा करता हैं। वहीं इरिटेबल बावेल सिंड्रोम से जूझ रहे लोगों को कम मात्रा में अनार खाने के बाद भी पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

अनार से एलर्जी वाले लोग

कुछ लोगों को अनार से एलर्जी हो सकती है। इसके लक्षणों में चेहरे या गले में सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और गंभीर मामलों में सांस लेने में परेशानी शामिल हो सकती है।

इसका कारण है हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम, जो अनार में मौजूद कुछ प्रोटीन के प्रति अतिसंवेदनशील होता है। अगर अनार खाने के बाद आपको जलन, असहजता, खुजली या त्वचा पर कुछ अलग महसूस हो, तो इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें।

ज्यादातर लोगों के लिए अनार सुरक्षित

अनार एक पौष्टिक और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फल है, जिसे अधिकांश स्वस्थ लोग उचित मात्रा में सुरक्षित रूप से खा सकते हैं। हालांकि, किसी विशेष बीमारी से जूझ रहे हैं, नियमित दवाएं लेते हैं या अनार खाने के बाद कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच