पैरासिटामोल(सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

हर घर की ये दवा बन रही है साइलेंट किलर! आंख बंद कर Paracetamol मत खाइए

Paracetamol Khane Ke Nuksan : बार-बार पैरासिटामोल लेना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, तय मात्रा से ज्यादा डोज लेने पर लीवर डैमेज और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

सीमा कुमारी

Paracetamol Khane Ke Side Effects: पैरासिटामोल एक ऐसी दवाई जो लगभग हर घर के मेडिकल बॉक्स में आसानी से मिल जाती है। जिसे पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है और बिना डॉक्टर की सलाह के लोग इसका इस्तेमाल खूब करते है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दुनिया भर में लीवर डैमेज के सबसे ज्यादा मामलों की एक बड़ी वजह पैरासिटामोल बताई जा रही है।

अक्सर ऐसा होता है कि हमें हल्का बुखार, सिर दर्द या शरीर में कमजोरी महसूस होती है और हम तुरंत एक गोली खा लेते हैं। यह सोचकर कि यह बिल्कुल सेफ है। लेकिन सच्चाई यह है कि यही छोटी-सी गोली शरीर के अंदर धीरे-धीरे स्लो पॉइज़न की तरह काम कर सकती है।

यहां पर एक्सपर्ट के अनुसार , पैरासिटामोल को हम आम भाषा में क्रोसिन, कैलपोल या डोलो 650 के नाम से जानते हैं और इन्हीं नामों से खरीदते भी हैं। यह दवा मुख्य रूप से दर्द (Pain) और बुखार (Fever) को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

क्यों खतरनाक बन सकता है इसका ज़्यादा इस्तेमाल?

जब कोई व्यक्ति बार-बार या ज़रूरत से ज्यादा पैरासिटामोल लेता है, तो इसका सीधा असर लीवर पर पड़ता है। लीवर इस दवा को तोड़ने का काम करता है और अधिक मात्रा में सेवन करने से लीवर पर ज़रूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे लीवर डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। आजकल एक और ट्रेंड देखने को मिल रहा है- लोग सर्दी-खांसी या दर्द की दूसरी दवाएं भी साथ में लेते हैं, जिनमें पहले से ही पैरासिटामोल मिला होता है। ऐसे में अनजाने में इसकी मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है।

पैरासिटामोल लेने से पहले क्या रखें सावधानी?

  • बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार पैरासिटामोल न लें
  • एक साथ कई दवाइयां लेने से पहले उनके लेबल जरूर पढ़ें
  • 2-3 दिन में बुखार या दर्द ठीक न हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें
  • शराब पीने वालों को पैरासिटामोल लेने से बचना चाहिए

पैरासिटामोल बुरी दवा नहीं है, लेकिन गलत तरीके और ज़रूरत से ज्यादा इस्तेमाल इसे खतरनाक बना सकता है। इसलिए अगली बार गोली उठाने से पहले थोड़ा सोचिए- क्योंकि सेहत में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस