दोबारा लौट आएंगे आपके दांत (सौ-सोशल मीडिया) 
हेल्थ

दुनिया में पहली बार हुआ चमत्कार, अब किसी भी उम्र में दोबारा उग सकेंगे दांत, स्टडी में हुआ खुलासा

क्या आपने सुना है आपके टूटे हुए दांतों को फिर से नेचुरल तरीके से उगा सकेंगे तो वहीं पर यहां दांत कोई भी उम्र में दोबारा मिल जाएगें। इसे लेकर जापान में वैज्ञानिकों ने एनिमल ट्रायल पूरा कर लिया है तो इस साल 2024 के सितंबर महीने में ह्यूमन ट्रायल भी शुरु किया जाएगा।

दीपिका पाल

हर इंसान के अंग भगवान की देन है जिसे बदलना संभव नहीं है लेकिन विज्ञान की दुनिया में वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक रिसर्च की है कि जहां पर अंगों को दोबारा से भी उगाया जा सकता है। आज हम बात कर रहे है दांत की, हाल ही में एक नई स्टडी से खुलासा सामने आया है कि, आपके टूटे हुए दांतों को फिर से नेचुरल तरीके से उगा सकेंगे तो वहीं पर यहां दांत कोई भी उम्र में दोबारा मिल जाएगें। इसे लेकर जापान में वैज्ञानिकों ने एनिमल ट्रायल पूरा कर लिया है तो इस साल 2024 के सितंबर महीने में ह्यूमन ट्रायल भी शुरु किया जाएगा।

जानिए क्या कहती है स्टडी

इसे लेकर जापान में क्योटो यूनिवर्सिटी एफिलिएटेड स्‍टार्टअप कंपनी Toregem Biopharma के वैज्ञानिकों ने ऐसी एंटीबॉडी ड्रग बनाया है, जो मेडिकल फील्ड में गेमचेंजर की तरह काम करेगी। उनका ट्रीटमेंट USAG-1 जीन को टारगेट कर दांतों की ग्रोथ रोकने और नए दांतों के ग्रोथ बढ़ाने के काम आ रहा है जिसकी जानकारी कंपनी के को-फाउंडर डॉ. ताकाहाशी ने की है। बताया जा रहा है कि, इस दवाई के ट्रायल में अभी क्लिनिकल ट्रायल पशुओं पर सफल तरीके से पूरा हुआ है जिसमें ट्रायल चूहों और उन जानवरों पर हुआ है, जिनके दांतों का पैटर्न इंसानों की तरह है। इसके बाद अब इसी साल इसका ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल भी शुरू होगा, जिसमें ऐसे लोगों को शामिल करेंगे जिनके दांत टूटे है औऱ जिन्हें नेचुरल तरीके से दोबारा उगाया जा सकता है।

2025 में ह्यूमन पर होगा क्लिनिकल ट्रायल

यहां पर इसे लेकर कहा जा रहा है कि, जापान में इस नई रिसर्च और दवा को लेकर काम कर रही टीम ने 2025 तक इसे लेकर क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने की बात कही है। इसमें 2 से 6 साल के बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने की तैयारी है यह वह बच्चे होंगे जिनके दांत जन्म से नहीं उगे है। इस प्रक्रिया में बच्चों को इंजेक्शन से ड्रग दिया जाएगा यहां पर अगर यह दवा सफल हुई तो जिनके दांत नहीं है या किसी ना किसी कारण से दांत झड़ गए है तो इसे फायदा करेगा।

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान