नाखून फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Nail Health Sign: नाखून सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत का आईना भी हैं! इन 8 बदलावों को न करें नजरअंदाज

Nail Health: नाखून सेहत का चेहरा होते है। इसमें दिखने वाला पीलापन, सफेद दाग, लकीर या बार-बार टूटने जैसे बदलाव हमारे शरीर में मौजूद कमियों के बारे में बताते हैं। जानें नाखूनों में दिखने वाले 8 संकेत।

रीता राय सागर

Healthy Nails: नाखूनों को अक्सर सिर्फ सुंदरता और पर्सनैलिटी का हिस्सा माना जाता है, लेकिन इनमें होने वाले कुछ बदलाव शरीर की सेहत के बारे में गंभीर संकेत देते हैं। नाखूनों का पीला पड़ना, बार-बार टूटना, सफेद दाग, गड्ढे या असामान्य आकार कई बार शरीर में विटामिन की कमी के बारे में बताते हैं।

नाखूनों का पीला पड़ना

नाखूनों का पीला होना उम्र बढ़ने, नेल पॉलिश या स्मोकिंग की वजह से हो सकता है। लेकिन नाखूनों में फंगल इंफेक्शन भी इसका एक कारण है। इसमें नाखून पीले या पीले-भूरे दिखाई देने के साथ मोटे, कमजोर और आसानी से टूटने वाले हो जाते हैं। यह सोरायसिस के भी लक्षण हो सकते हैं।

नाखून

सूखे और कमजोर नाखून

अगर नाखून बार-बार टूटते या परतदार होते हैं, तो इसके पीछे रोजमर्रा की कुछ आदतें हो सकती हैं, जैसे- क्लोरीन वाले पानी में ज्यादा समय बिताना, नेल पॉलिश रिमूवर का अधिक इस्तेमाल और बिना ग्लव्स के बार-बार बर्तन धोना नाखूनों को कमजोर करता है। नाखूनों का कमजोर रहना एक्जिमा, सोरायसिस या हाइपोथायरॉइडिज्म के भी लक्षण हो सकते हैं।

नाखूनों पर सफेद दाग

नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद निशान बहुत आम हैं और ज्यादातर मामलों में गंभीर नहीं होते। आम धारणा के विपरीत, हर सफेद दाग कैल्शियम की कमी का संकेत नहीं होता। अक्सर ये नाखून के बढ़ने वाले हिस्से पर मामूली चोट या दबाव की वजह से दिखाई दे सकते हैं।

नाखून पर तिरछी रेखाएं

नाखून पर गहरी लाइनें या खांचे को Beau's lines कहा जाता है। ये तब दिखाई देते हैं, जब नाखून की ग्रोथ रूक जाए। तेज बुखार या किसी गंभीर बीमारी के बाद भी ऐसी रेखाएं दिखाई दे सकती हैं। कुछ मामलों में दवाओं या कीमोथेरेपी का संबंध भी इससे हो सकता है।

नाखून

नाखूनों में छोटे-छोटे गड्ढे

नाखून की सतह पर छोटे-छोटे गड्ढे दें तो इसके पीछे किसी स्किन संबंधी समस्या कारण हो सकती हैं। सोरायसिस, सोरियाटिक आर्थराइटिस, एक्जिमा और एलोपेसिया एरियाटा इसके संभावित कारणों में शामिल हैं।

चम्मच जैसे दिखने वाले नाखून

अगर नाखून बीच से अंदर की ओर चम्मच जैसी आकृति लेने लगे, तो इसे koilonychia कहा जाता है। इसका एक प्रमुख कारण आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया हो सकता है। कुछ मामलों में हाइपोथायरॉइडिज्म या ऑटोइम्यून बीमारियां भी इसका कारण हो सकती हैं।

नाखून

नाखूनों में बदलाव को हमेशा बीमारी न समझें

नाखूनों में कई बदलाव सामान्य उम्र बढ़ने, चोट, नेल पॉलिश या रोजमर्रा की आदतों के कारण भी हो सकते हैं। लेकिन अगर कोई नया बदलाव लगातार बनी रहे, कई नाखून प्रभावित हों या उसके पीछे कोई स्पष्ट कारण न हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई