रुद्राक्ष का पानी पीने के चमत्कारी फायदे (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

रुद्राक्ष का पानी 'अमृत' से कम नहीं, जानिए हेल्थ को क्या होते हैं फ़ायदे

सेहत के लिहाज से भी रुद्राक्ष का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक बना रहता है। आपका शरीर ऊर्जावान बना रहता है और आपकी प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार होता है।

सीमा कुमारी

हिंदू धर्म में रुद्राक्ष का बहुत अधिक महत्व है। इसे भगवान शिव का आंसू बताया गया है। इसके अलावा, इसे धार्मिक, आध्यात्मिक, और औषधीय रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। रुद्राक्ष को शिव भक्त माला, ब्रेसलेट, या पानी में भिगोकर उपयोग करते हैं।

क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेदिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से अलग रुद्राक्ष आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है? खासकर रुद्राक्ष का पानी पीने से आपको एक साथ कई फायदे मिल सकते हैं। आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

क्या राय हैं एक्सपर्ट्स की जानिए

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स मनीषा मिश्रा का कहना हैं कि, रुद्राक्ष एक बहुत ही शक्तिशाली प्राकृतिक बीज है, जिसे आयुर्वेद में ऊर्जा देने वाली औषधि माना गया है। इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोमैग्नेटिक गुण पाए जाते है। यानी रुद्राक्ष की बनावट और उसकी अंदरूनी संरचना ऐसी होती है कि ये शरीर के आसपास एक खास तरह की एनर्जी प्रदान करता है, जिससे आपको ढेरों फायदे मिल सकते हैं।

रुद्राक्ष का पानी पीने के चमत्कारी फायदे :

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक, रुद्राक्ष के पानी का सेवन हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये शरीर में रक्त संचार को संतुलित करता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है।

इम्युनिटी पावर बढ़ाता है

रुद्राक्ष पहनने या इसका पानी पीने से नेचुरल एनर्जी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है, जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।

स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद

रुद्राक्ष का पानी स्किन के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है। इसके पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासे, दाग-धब्बे, और त्वचा की जलन को कम करते हैं। यह त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाता है।

कैसे बनाते हैं रुद्राक्ष का पानी जानिए

रुद्राक्ष का पानी बनाने के लिए, रात को एक साफ बर्तन में साफ पानी लें और उसमें एक या दो अच्छी गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष के बीज डालें ।

इस बर्तन को ढक कर रखें और सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें।

ऐसा नियमित तौर पर करने से आपको मानसिक और शारीरिक फायदे मिल सकते हैं।

हालांकि, अगर आप किसी विशेष बीमारी का इलाज करा रहे हैं या पहले से ही कोई दवा ले रहे हैं, तो इस आयुर्वेदिक नुस्खे को अपनाने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए