यूरिक एसिड कंट्रोल करने में नींबू बड़ा कारगर (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

यूरिक एसिड की समस्या से हैं परेशान, तो नींबू देगा बड़ी राहत, यहां जानिए कैसे करें सेवन

यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर में कई और दिक्कतों को बढ़ा सकता है। ऐसे में डॉक्टर के परामर्श के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

सीमा कुमारी

आजकल खराब खानपान के कारण यूरिक एसिड की समस्या वाकई बढ़ रही है। यह एक आम समस्या बनती जा रही है, खासकर युवाओं में। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यूरिक एसिड के चलते जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है।

ऐसे में इसे काबू में रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो नींबू आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए नींबू कैसे कारगर साबित हो सकता है।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में नींबू बड़ा कारगर

नींबू पानी का सेवन

एक्सपर्ट्स बताते है कि यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए नींबू आपकी मदद कर सकता है। जी हां, नींबू के सेवन से Uric Acid को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। नींबू में विटामिन- C भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके चलते ये यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिल सकता है। यूरिक एसिड से राहत के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते है। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें और उसमें एक नींबू का रस निचोड़ लें। उसके बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

नींबू की चाय

यूरिक एसिड से राहत पाने के लिए आप चाहें तो नींबू की चाय भी पी सकते हैं। इसके लिए एक पैन लें उसमें एक कप पानी और चायपत्ती डालकर उबाल लें। जब ये अच्छे से उबल जाए तो इसे छान लें और इसमें नींबू का रस मिला ले। अब इसका सेवन करें। ऐसा करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें-तरबूज के बीज फेंक रहे हैं या हीरे, जानिए क्यों है हेल्थ के लिए हीरे से भी कीमती

नींबू के सेवन से होने वाले फायदे

एक्सपर्ट्स बताते है कि, नींबू जितना खट्टा हो सकता है, वह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उतना ही अच्छा भी है। नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और सर्दी और फ्लू के लक्षणों का कारण बनने वाले कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है।

नींबू का भरपूर इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका एक गिलास गर्म पानी में उसका रस निचोड़कर और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पीना है। यह आपको सर्दी और खांसी से राहत दिलाने में मदद करेगा।

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन