ब्राउन चावल और सामक चावल में अंतर (सौ. डिजाइन फोटो) 
हेल्थ

कंफ्यूजन होगा दूर, जानिए ब्राउन और सामक चावल में से कौन सा है आपकी सेहत के लिए बेहतर

brown and samak rice: चावल का अत्यधिक सेवन करने से नुकसान होते है तो लोग ब्राउन राइस और सामक चावल का सेवन करते है। इन दोनों चावल में से सेहत के लिए कौन से चावल बेस्ट रहेंगे।

दीपिका पाल

Brown Vs Samak Rice: अच्छी सेहत के लिए खानपान बेहद जरूरी होता है। कई बार अनुचित खानपान की वजह से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। चावल खाने के शौकीन तो अक्सर कई लोग होते है लेकिन सफेद चावल का सेवन कई मामलों में सेहतमंद नहीं होता है। चावल का अत्यधिक सेवन करने से नुकसान होते है तो लोग ब्राउन राइस और सामक चावल का सेवन करते है। इन दोनों चावल में से सेहत के लिए कौन से चावल बेस्ट रहेंगे इसके बारे में हमें जानना चाहिए।

जानिए ब्राउन राइस और सामक चावल के पोषक तत्व

हेल्थ एक्सर्ट के अनुसार, ब्राउन राइस और सामक चावल के अंतर्गत कई तरह के पोषक तत्व समाए होते है।

  • ब्राउन राइस में फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, सेलेनियम और कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते है। इसका सेवन करने से डायबिटीज की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही इस चावल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट पाचन से लेकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • सामक चावल की बात की जाए तो, इस चावल में कई तरह पोषक तत्व समाए होते है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, और विटामिन ए, सी, ई पाए जाते हैं। इसके साथ ही इन चावल में ग्लूटेन शामिल नहीं होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। अगर आप इस चावल का सेवन करते है तो आपको ब्लड शुगर लेवल घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही पाचन की समस्या आपकी सही होती है।

जानिए कौन सा सेहत के लिए होता है बेस्ट

ब्राउन राइस और सामक राइस दोनों का सेवन करने से ही फायदे आपको काफी सारे मिलेंगे। वजन को कंट्रोल करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप ब्राउन राइस का सेवन कर सकते है। इस ब्राउन राइस को नियमित खाने से पाचन आपका दुरुस्त रहता है।

वहीं पर सामक चावल का सेवन करने से भी फायदे काफी सारे है। वजन कम करने वालों को सामक चावल का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी जरूरत के अनुसार चावल का सेवन करते है तो ज्यादा फायदेमंद होता है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना