चाय पीने का सही समय (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

क्या होता है चाय पीने का सही समय, सेहत को नुकसान से बचाने के लिए जान लीजिए

हर व्यक्ति दिन की शुरुआत चाय पीने के साथ करते है और किसी को शाम के समय पर भी चाय की तलब लग ही जाती है। चाय के दीवानों के लिए खास खबर सामने आई है जहां पर सेहत के नुकसान से बचने के लिए चाय पीने के समय को जान लेना चाहिए।

दीपिका पाल

Perfect Tea Time: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो गई है वहीं पर इस मौसम में हर कोई चाय के बिना नहीं रह पाता है वहीं पर चाय के दीवाने आपको लाखों मिल जाएंगे। हर व्यक्ति दिन की शुरुआत चाय पीने के साथ करते है और किसी को शाम के समय पर भी चाय की तलब लग ही जाती है।

कई मामलों में चाय के शौकीन दिन भर में कई बार चाय पी लेते है, लेकिन इस तरह दिन में ज्यादा बार चाय पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। चाय पीने के लिए सही समय के बारे में जानकारी रखना बेहद जरूरी होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में..

69 प्रतिशत भारतीय पीते हैं चाय

चाय हर किसी के लिए बेहद जरूरी होती है जहां पर आंकड़ों में सामने आया है कि, दूध और चीनी से बनी चाय की चुस्की से दिन की शुरुआत करीब 69 प्रतिशत भारतीय करते हैं। इस आंकड़े के मुताबिक, चाय पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

कई मामलों में देखा जाता है कि, लोग बिना ब्रश किए बेड पर ही चाय पीना पसंद करते है। इस तरह खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। कई बार सेहत से जुड़ी कई समस्याएं जैसे एसिडिटी, पेट में जलन हो सकती है।खाली पेट चाय पीने से कई बार ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की समस्या भी हो जाती है।

सुबह के समय चाय पीने का समय

चाय पीने के लिए सही समय सुबह का होता है अधिकतर लोग इस दौरान चाय लेना पसंद करते है। अगर आप सुबह उठने के दो घंटे बाद नाश्ता करने के बाद चाय का सेवन करते हैं तो काफी अच्छा माना जाता है। चाय खाली पेट कभी भी नहीं पीना चाहिए इसके लिए आपको पेट में किसी तरह से कुछ ना कुछ जरूर खा लेना चाहिए। अगर आप इस दौरान चाय पीते हैं तो, शरीर पर निगेटिव असर नजर नहीं आता है और आप दिन भर ताजगी महसूस करते है। अगर आप सही तरह से चाय पीने के नियम का पालन करते है तो, सेहत को नुकसान के बजाय फायदा ही मिलता है।

रात के समय चाय पीने के नियम

रात के समय चाय पीने के नियम के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए, अगर आप सोने के करीब 10 घंटे पहले चाय पीते हैं तो रात में आपकी नींद प्रभावित नहीं होती है और आपको बेहतर नींद आती है। चाय का सेवन करने से शरीर के अंदर की सूजन और कार्टिसोल हार्मोन कंट्रोल हो जाता है। इस तरह चाय पीने से शरीर में नेगेटिविटी और उदासी भी कम होती है इसके अलावा पाचन समस्याओं को सही करने और स्ट्रेस की समस्या दूर होती है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा