अजवाइन का पानी पीने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

छाती में जमे बलगम को खींचकर बाहर निकालता है अजवाइन का पानी, जान लीजिए पीने का सही तरीका

Ajwain Water Preparation: सर्दियों के लिए देसी नुस्खों में अजवाइन का पानी एक सरल, सस्ता और प्रभावी उपाय माना जाता है, जिसकी जानकारी भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी देता है।

दीपिका पाल

Ajwain Water For Cold: सर्दियों के मौसम में ठंड के साथ-साथ बढ़ता वायु प्रदूषण सर्दी, जुकाम, खांसी और छाती में कंजेशन की समस्या को बढ़ा देता है। बदलती जीवनशैली और कमजोर इम्युनिटी के कारण लोग बार-बार इन परेशानियों से जूझते हैं। ऐसे में दवाओं के साथ-साथ घरेलू और प्राकृतिक उपायों की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इन्हीं देसी नुस्खों में अजवाइन का पानी एक सरल, सस्ता और प्रभावी उपाय माना जाता है, जिसकी जानकारी भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी देता है।

अजवाइन का पानी क्यों है फायदेमंद

अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एक्सपेक्टोरेंट गुण पाए जाते हैं। ये गुण छाती में जमा बलगम को ढीला करने, सांस की नलियों को साफ करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से सांस लेने में आसानी होती है और सीने का भारीपन कम होता है। यही वजह है कि सदियों से भारतीय घरों में मौसमी बीमारियों के दौरान अजवाइन का उपयोग किया जाता रहा है।

अजवाइन का पानी बनाने का सही तरीका

अजवाइन का पानी बनाना बेहद आसान है और इसके लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं होती।

  • 1 कप पानी को उबाल लें।
  • उबलते पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालें।
  • इसे धीमी आंच पर 5–10 मिनट तक उबालें, ताकि अजवाइन के गुण पानी में अच्छी तरह घुल जाएं।
  • पानी को छान लें और गुनगुना होने पर पी लें।
  • दिन में 1 से 2 बार इसका सेवन किया जा सकता है। गुनगुना अजवाइन पानी न केवल गले और छाती को राहत देता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।

इम्युनिटी और पाचन के लिए भी फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन का पानी सिर्फ सर्दी-जुकाम में ही नहीं, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है, जिससे ठंड के मौसम में संक्रमण का खतरा कम होता है। इसके अलावा, यह गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में भी राहत देता है।

इन बातों का रखें ध्यान

आपको अजवाइन का पानी पीना चाहिए लेकिन पीने के दौरान कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी होता है। अजवाइन का पानी फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।

  • ज्यादा मात्रा में पीने से पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है।
  • खाली पेट लेने से पहले अपनी सहनशीलता जरूर जांचें।
  • गर्भवती महिलाएं इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें।
  • बच्चों को देने से पहले विशेषज्ञ की राय लेना जरूरी है।
  • अगर सेवन के बाद कोई परेशानी महसूस हो, तो तुरंत इसका उपयोग बंद कर दें।

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, साफ हवा और ऐसे घरेलू उपायों को अपनाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

आईएएनएस के अनुसार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला