बादाम छिलकों के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

केवल बादाम ही नहीं इसके छिलके में समाए है औषधीय गुण, जान लीजिए आप

कई लोग जब भी बादाम का सेवन करते है तो छिलके उतार कर खाते है इसके लिए पानी में भिगोने से ऐसा होता है। इसके लिए आप कोशिश करें कि, बादाम खा रहे है तो छिलके ना निकाले क्योंकि इसमें इस तरह के फायदे मिलते है।

दीपिका पाल

Almond Benefits for Health: सेहत के लिए सभी चीजों का होना जरूरी होता है तो वहीं पर कई चीजों के फायदे नहीं पता होने की वजह से हम खा नहीं पाते है। दिमाग की तंदुरुस्ती और याद्दाश्त बढ़ाने के लिए बादाम जहां पर जरूरी होते हैं वहीं पर इनके छिलकों में भी कई गुण शामिल होते है जिनकी जानकारी शायद आपको नहीं होती है।

कई लोग जब भी बादाम का सेवन करते है तो छिलके उतार कर खाते है इसके लिए पानी में भिगोने से ऐसा होता है। इसके लिए आप कोशिश करें कि, बादाम खा रहे है तो छिलके ना निकाले क्योंकि इसमें इस तरह के फायदे मिलते है।

जानिए कैसे फायदेमंद है बादाम के छिलके

यहां पर जानें तो, बादाम के छिलके काफी फायदेमंद होते है इसके लिए आपको कुछ उपाय को भी जान लेना चाहिए।

1- मल त्याग करने में आसानी

अगर आप बादाम के छिलके के फायदे लेना चाहते हैं तो इन छिलकों में फाइबर होता है ऐसे में छिलकों को अलसी या खरबूजे के बीज के साथ पीस लें और गर्म दूध के साथ सेवन करें। इस खास उपाय से आपको मल त्याग करने में आसानी आएगी।

2- इम्यूनिटी के लिए बेस्ट

अगर आप शरीर में इम्यूनिटी लेवल को बनाए रखना चाहते है तो, आपको इसमें शामिल एंटीऑक्सीडेंट के गुण फायदा दिलाते है। इसके आपके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। बादाम की तरह ही छिलके इम्यूनिटी के बूस्टर होते है।

3- बालों के लिए भी फायदेमंद

अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है तो बादाम के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते है। इनमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है। इस वजह से यह हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप बादाम के छिलकों का हेयर मास्क तैयार कर बालों में लगाए तो, बाल स्वस्थ और चमकदार बनते है।

4-दिल औऱ बोन हेल्थ के लिए सही

अगर आप बादाम के साथ छिलके भी खाते है तो, इसमें शामिल एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा फायदा दिलाती है यानि दिल के स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर होता है। इसके अलावा यह बोन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दूध में मिलाकर इसे पीने से आपको फायदा मिल सकता है।

5- स्किन इंफेक्शन से बचाए

अगर आप बादाम के छिलके का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप छिलके को पीस कर पेस्ट बना लें और जहां कहीं पर भी आपको इंफेक्शन है, फोड़े फुंसियां हो गई हैं तो लगा लें। इससे आपको राहत मिल सकता है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा