Diwali 2024: दिवाली का पर्व देशभर में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर घर में खास पकवान बनाए जाते हैं। इन पकवानों में एक खास सब्जी का नाम है। सूरन या जिमीकंद की सब्जी। यह सब्जी स्वाद में जितनी अद्भुत होती है। सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद भी मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते है दिवाली पर्व में बनने वाली सूरन या जिमीकंद की सब्जी के सेवन से होने वाले फायदे
एनीमिया को दूर करे
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिमीकंद का सेवन करने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से खून की कमी की शिकायत को दूर करने में मदद मिल सकती है।
सूजन से राहत दिलाए
जिमीकंद का सेवन करने से शरीर में सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। गठिया के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
जिमीकंद की सब्जी का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज, अपच, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
हड्डियों को मजबूत बनाना
जिमीकंद में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
जिमीकंद में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
वजन घटाने में मदद
एक्सपर्ट्स की मानें तो, जिमीकंद में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमें लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है। इससे हम ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।
दिल को रखे हेल्दी
जिमीकंद का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है, जिसे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।